छापा: सैलून की आड़ में देह व्यापार, संचालिका गिरफ्तार, पैसों का दिया था लालच

सैलून की आड़ में देह व्यापार, संचालिका गिरफ्तार, पैसों का दिया था लालच
  • ज्यादा पैसे के लालच देकर दलदल में धकेला
  • बर्डी में है नेचुरल यूनिसेक्स सैलून

डिजिटल डेस्क, नागपुर. नेचुरल यूनिसेक्स सैलून की आड़ में चल रहे देह व्यापार अड्डे पर क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने छापा मारा और बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी संचालिका को गिरफ्तार किया। उसके चंगुल से चार पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया। शनिवार को आरोपी और पीड़िताओं को अदालत में पेश किया गया।

बर्डी में है नेचुरल यूनिसेक्स सैलून

वसंतविहार, वाड़ी निवासी मुस्कान उर्फ मनीषा अरविंद भारती (35) ने बर्डी क्षेत्र में एक इमारत की पहली मंजिल पर किराए से कमरा लिया और वहां नेचुरल यूनिसेक्स नामक सैलून खोला, लेकिन इसकी आड़ में वह देह व्यापार कराती थी। इसके लिए वह लड़कियों की सप्लाई करती थी और बाहर से आने वाले युगलों के लिए कमरा भी उपलब्ध कराती थी।

इसकी भनक लगने पर सामाजिक सुरक्षा विभाग गत कुछ दिनों से मुस्कान की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। देह व्यापार कराने की पुष्टि होने पर शुक्रवार की शाम को पुलिस ने सैलून में पंटर भेजा। मौज-मस्ती का सौदा पक्का होते ही पंटर ने बाहर खड़ी पुलिस को कार्रवाई करने का संकेत दिया। कार्रवाई के दौरान मुस्कान के चंगुल से चार महिलाओं को मुक्त कराया।

ज्यादा पैसे के लालच देकर दलदल में धकेला

मुस्कान ने उन्हें बहला-फुसलाकर कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का झांसा देकर देह व्यापार की दलदल में धकेला था। इस दौरान नकदी और आपत्तिजनक सामग्री सहित कुल 78 हजार रुपए का माल मुस्कान के कब्जे जब्त किया गया है। बर्डी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को अदालत में पेश कर मुस्कान को पुलिस की रिमांड पर लिया गया, जबकि पीड़ित महिलाओं को सुधारगृह भेज दिया गया है।

निरीक्षक कविता इसारकर, लक्ष्मण चौरे, सचिन बढिये, शेषराव राऊत, अश्विन मांगे, समीर शेख, कुणाल मसराम, कमलेश और पूनम शेंडे ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Created On :   17 March 2024 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story