- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सफाई कर्मचारियों ने पुख्ता इंतजाम...
Nagpur News: सफाई कर्मचारियों ने पुख्ता इंतजाम करने की मांग की, इलाके में पुलिस गश्त बढ़ेगी

Nagpur News. मोमिनपुरा के प्रभाग क्रमांक 8 में मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात महिला सफाईकर्मी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ मामले में सफाई कर्मचारियों के शिष्टमंडल ने महापौर नीता ठाकरे से मुलाकात की। इस दौरान परिसर के नागरिकें के साथ ही सफाई कर्मचारियों ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कड़ी कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की। महापौर नीता ठाकरे ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने, सुरक्षा इंतजाम करने समेत अन्य उपाययोजना करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही महापौर नीता ठाकरे ने घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष के उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य स्वच्छता अधिकारी डॉ गजेन्द्र महल्ले के साथ चर्चा कर तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े -नाला सफाई का मनपा और रेल विभाग से संयुक्त निरीक्षण, बरसात में जलजमाव रोकने उपायायोजना करने का निर्देश
क्या है मामला
प्रभाग 8 में मंगलवार की सुबह अज्ञात आरोपी ने महिला सफाई कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गया। महिला की जानकारी के आधार पर नीले रंग के शर्ट वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहसील पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को लाकर महिला से पहचान परेड कराई है। वहीं दूसरी ओर मनपा प्रशासन से भी इलाके की संकरी गलियों में पुरूष कर्मचारियों को सफाई के लिए नियुक्त किया गया है। परिसर की महिला सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि इस पहले भी छेड़छाड़ के मामले हो चुके है।
यह भी पढ़े -लॉन्च हुए भविष्य के दो बड़े डिप्लोमा कोर्स, 12वीं पास छात्रों को मिलेगा AI और फिल्म प्रोडक्शन में करियर का मौका
पुख्ता इंतजामों का प्रयास
राजेश भगत, उपायुक्त, घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष के मुताबिक पूरे इलाके में बगैर सीसीटीवी कैमरे वाले इलाके में महिलाओं की जगह अब पुरूष कर्मचारियों को सफाई की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग को निर्देश देकर सुबह के दौरान लगातार गश्ती के लिए पत्र भी दिया जा रहा है। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उपाययोजना की जा रही है।
Created On :   21 May 2026 7:24 PM IST












