किडनैप: लड़की के वेश में किया बालिका का अपहरण

लड़की के वेश में किया बालिका का अपहरण
ठाणे के बार में छापा पड़ने से बालिका फ्लाइट से पहुंची नागपुर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। किसी लड़के ने लड़की का वेश धारणकर बालिका का अपहरण करने के बाद उसे बार डांसर बनाने का प्रयास किया है। अपहृत बालिका को यहां से ठाणे ले जाया गया, जहां बार में छापा पड़ने पर पुलिस के चंगुल से बचाकर उसे नागपुर भेज दिया गया। मामला हुड़केश्वर थाने से जुड़ा है। मामले को मानव तस्करी विरोधी सेल की टीम ने कब्जे में लेकर उसके परिजनों को सौंप दी है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

तृतीय पंथी की आशंका

पुलिस के अनुसार अपहृत बालिका का उम्र 13 वर्ष है। उसकी मां नहीं है और पिता शराबी है। पिता की मारपीट से त्रस्त होकर 11 अक्टूबर को बालिका ने घर छोड़ दिया। सड़क पर रोते हुए देखकर एक लड़की ने उससे बातचीत की। दरअसल जिस लड़की ने उससे बात की वह लड़का है। इससे उसके तृतीय पंथी होने की आशंका है। आरोपी ने यह कहकर बालिका को मुंबई चलने के लिए राजी कर लिया कि वहां पर डांस करने से काफी पैसा िमलता है। वहां के महिला छात्रावास में उसके रहने व खाने-पीने की व्यवस्था हो जाएगी। घर से त्रस्त हुई बालिका उसके झांसे में आकर मुंबई जाने के लिए तैयार हो गई। बालिका ने यह बात स्कूल के सहेली को बताई थी।

परिजनों को सौंपा

इस बीच बालिका के गायब होने और घर नहीं लौटने से हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण बालिका से जुड़ा होने के कारन मानव तस्करी विरोधी सेल की मुखिया रेखा संकपाल और उनकी टीम को इसकी जांच सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की बालिका के पास मोबाइल है। पुलिस ने तत्काल उसका लोकेशन प्राप्त िकया और मंुबई जाने की तैयारी की। इस बीच पता चला कि बालिका को ठाणे के एक बार में डांस के लिए ले जाया गया था। उसके बाद नागपुर पुलिस की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने बार में छापा मारा, तो आरोपी ने बालिका को छिपा दिया। उसके बाद तत्काल नागपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठाकर उसे नागपुर भेज दिया। यहां आने के बाद बालिका को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मानव तस्कर विरोधी टीम ने बालिका को समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिससे अनहोनी टल गई।

Created On :   15 Oct 2023 11:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story