अभियान: अभय योजना में शहर से माह भर में की गई 18.63 करोड़ की वसूली, मार्च तक बढ़ेगा आंकड़ा

अभय योजना में शहर से माह भर में की गई 18.63 करोड़ की वसूली, मार्च तक बढ़ेगा आंकड़ा
  • उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 जनवरी को किया था शुभारंभ
  • 31 मार्च तक चलाई जाएगी योजना
  • विशेष छूट का कर दाताओं को मिल सकेगा लाभ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अभय योजना में शहर में 18.63 करोड़ की वसूली प्रशासन को मिली है। इस योजना का उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 1 जनवरी को शुभारंभ किया था। 5 फरवरी तक शहर के 10 जोन में अभय योजना में 18 करोड़ 63 लाख 79 हजार 548 रुपए का बकाया कर भुगतान हुआ है। अभय योजना में बकाया संपत्ति कर, जलापूर्ति शुल्क, बाजार विभाग की दुकानें, चबूतरे, जगह के बकाया कर के भुगतान में 80 फीसदी की छूट दी जा रही है। योजना को 31 मार्च तक संचालन किया जाएगा। शहर में 1 जनवरी से 5 फरवरी तक करीब 25879 संपत्तियों की योजना में शामिल होने के आंकड़े मिले हैं। योजना के चलते नागरिकों को करीब 4.64 करोड़ के अतिरिक्त शुल्क भुगतान से राहत मिलने की जानकारी उपायुक्त (कर) मिलिंद मेश्राम ने दी है।

नेहरू नगर जोन अव्वल

अभय योजना में नेहरू नगर जोन के नागरिकों ने सर्वाधिक लाभ उठाया है। इस जोन के 4116 नागरिकों से 2 करोड़ 23 लाख 80 हजार 441 रुपए का भुगतान हुआ है। लक्ष्मी नगर जोन में 3790 नागरिकों ने 2 करोड़ 92 लाख 39 हजार 313 रुपए, आशी नगर जोन में 3695 नागरिकों ने 2 करोड़ 79 लाख 59 हजार रुपए जमा कराए हैं। अभय योजना में नागरिकांे से लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।

जोन संपत्ति बकाया रकम वर्तमान वर्ष कर छूट कुल

1, लक्ष्मी नगर 3790 15833497 13405816 5821859 29239313

2, धरमपेठ 1502 5293597 4858278 1775332 10151875

3, हनुमान नगर 3625 11628332 8480175 4941096 20108507

4, धंतोली 759 3553481 3323687 680286 6877168

5 नेहरू नगर 4116 13718146 8662294 5272225 22380441

6, गांधीबाग 952 3906056 2455751 1560998 6361807

7 सतरंजीपुरा 1740 14685711 3896859 4087813 18582571

8, लकड़गंज 2671 12142047 5603155 5520706 17745201

9, आशी नगर 3695 20706350 7522869 9167544 27959219

10, मंगलवारी 3029 16813549 10159808 7571917 26973357

कुल 25879 118280767 68098691 46399776 186379458

Created On :   9 Feb 2024 8:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story