आर्गन डोनेट: दुर्घटना से ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान से 4 लोगों को मिला जीवनदान

दुर्घटना से ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान से 4 लोगों को मिला जीवनदान
  • डॉक्टरों की टीम ने परिजनों को अंगदान के लिए समुपदेशन किया
  • नागपुर के व्यक्ति का हार्ट ले जाया गया मुंबई
  • 2013 से अब तक 150 ब्रेन डेड दाताओं का अंगदान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के एक ब्रेन डेड अंगदाता का हार्ट सोमवार की रात को मुंबई के रिलायन्स अस्पताल में हृदय ले जाया गया। खरबी निवासी जिनेंद्र जैन (44) की शंकरनगर में पान मटेरियल की दुकान है। 11 मई की रात 11 बजे वे दुकान बंद कर घर के लिए लौट रहे थे। पंचशील चौक में एक कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। निजी अस्पताल में दो दिन उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने ब्रेन डेड होने की घोषणा की।

डॉक्टरों की टीम ने परिजनों को अंगदान के लिए समुपदेशन किया। जिनेंद्र के पिता रमेश जैन, पत्नी भावना, भाई योगेश ने अंगदान के लिए अनुमति दी। विभागीय अंगदान प्रत्यारोपण समिति के डॉ. संजय कोलते, डॉ. राहुल सक्सेना, दिनेश मंडपे आदि ने कार्यवाही पूरी की। अंगदान से प्राप्त लिवर 53 साल के मरीज को, एक किडनी 46 साल के मरीज को, दूसरी किडनी 38 साल के मरीज पर प्रत्यारोपित की गई।

हार्ट डोनेशन का प्रमाण कम

साेमवार को मुंबई के सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के एक 53 साल के मरीज को जिनेंद्र का हृदय दान करने का निर्णय लिया गया। लेकिन मुंबई का मौसम खराब होने से समय पर विशेष विमान नागपुर नहीं पहुंच पाया। इस कारण सोमवार की रात को अंगदान की प्रक्रिया पूरी की गई। रामदासपेठ के एक निजी अस्पताल से डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर एंबुलेंस के माध्यम से हृदय ले जाया गया। 2013 से अब तक 150 ब्रेन डेड दाताओं का अंगदान हुआ है। इसमें हृदय दानदाताओं की संख्या काफी कम है। 2017 में 5, 2018 में 4, 2019 में 3, 2021 में 2, 2023 में 4 और 2024 में 1 हृदय दान हुआ है।

Created On :   15 May 2024 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story