अनदेखी: चुनाव के लिए मैन पावर का डेटा देने के लिए विभाग की लापरवाही आई सामने

चुनाव के लिए मैन पावर का डेटा देने के लिए विभाग की लापरवाही आई सामने
  • चेतावनी ही दे रहा जिला प्रशासन
  • एफआईआर अभी दर्ज नहीं
  • सख्त कार्रवाई की मांग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की रामटेक एवं नागपुर लोक सभा के चुनाव के लिए आवश्यक मतदान केंद्र अध्यक्ष एवं मतदान अधिकारी इस ‘मैन पावर’ की डेटा एंट्री का कार्य जिलाधीश कार्यालय की एनआईसी शाखा में चल रहा है। 4 मार्च तक मनुष्य बल की जानकारी नहीं देने वाली सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर 5 मार्च से एफआईआर करने की चेतावनी जिला प्रशासन ने दी थी। अभी भी दर्जन भर से ज्यादा संस्थाओं ने मनुष्य बल की पूरी जानकारी नहीं दी, लेकिन इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन द्वारा केवल चेतावनी देकर काम चलाने की चर्चा है। विषय पर गंभीरता से निर्णय लेने की माांग की जा रही है?

अभी तक सख्त कार्रवाई नहीं : जिला प्रशासन ने भी इन पर सख्त कार्रवाई नहीं की। निवासी उपजिलाधीश अनूप खांडे ने बताया कि अधिकांश संस्थाओं व कार्यालयों से मनुष्य बल की जानकारी मिल गई है। बहुत थोड़ी संस्थाएं व कार्यालय बची हैं, जिन्होंने जानकारी नहीं दी और उनसे शीघ्र ही जानकारी मिल जाएगी। जानकारी नहीं देने वाली किसी संस्था पर अभी तक एफआईआर नहीं की गई है।

जिला प्रशासन ने दी जानकारी

4 मार्च तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, स्कूल-कालेजों को अपने-अपने मनुष्य बल (मैन पावर) की जानकारी एनआईसी शाखा में देनी थी।

3मार्च तक जिले की 670 कार्यालयों, अनुदानित व बिना अनुदानित स्कूल-कॉलेजों से कर्मचारी-अधिकारियों की जानकारी नहीं मिल सकी थी।

5मार्च से जिम्मेदार संस्थाओं व कार्यालयों पर एफआईआर करने की चेतावनी दी गई थी।

12मार्च तक अधिकांश संस्थाऔं व कार्यालयों ने मनुष्य बल की जानकारी साझा की।

12 से ज्यादा संस्थाएं ऐसी हैैं, जिन्होंने अभी तक इस बारे में जानकारी नहीं दी है।


Created On :   13 March 2024 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story