हत्या: प्रेम त्रिकोण में प्रॉपर्टी डेवलपर्स की हत्या का संदेह, महिला मित्र की बेटी से भी पुलिस करेगी पूछताछ

प्रेम त्रिकोण में प्रॉपर्टी डेवलपर्स की हत्या का संदेह, महिला मित्र की बेटी से भी पुलिस करेगी पूछताछ
  • उदय नगर में तपस्या विद्यालय के पास मिला शव
  • बाइक पर किसी के साथ दिखा था रवींद्र कुडवे
  • पुलिस मोबाइल डाटा खंगालने की कोशिश में

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर के प्रॉपर्टी डेवलपर्स रवींद्र कुडवे मृत्यु प्रकरण में नया मोड़ आ सकता है। रवींद्र के गुप्तांग में चोट लगने से मौत होने की प्राथमिक रिपोर्ट पोस्टमार्टम में आने की जानकारी सामने आई है। मृतक रवींद्र की एक महिला मित्र है। इस महिला की बेटी से पुलिस पूछताछ कर सकती है। प्रेम त्रिकोण में रवींद्र की हत्या किए जाने की चर्चा है। श्याम नगर, हुड़केश्वर निवासी रवींद्र कुडवे (52) का शव उदय नगर में तपस्या विद्यालय के पास मिला था। गत वर्ष पत्नी के देहांत के बाद रवींद्र की महिला से दोस्ती हुई।

महिला के पति का वर्ष 2010 में निधन हुआ था। रवींद्र ने वर्ष 2014 में टेलरिंग का काम छोड़कर ‘प्रापर्टी दलाल' के रूप में काम शुरू किया। धीरे-धीरे वह प्रॉपर्टी डेवलपर्स बन गया था। रवींद्र, महिला की काफी मदद करता था। गत रविवार को महिला की बेटी की सगाई हुई, इसमें भी उसने सहयोग किया था। गत शुक्रवार को सुबह रवींद्र सुबह करीब 7.30 बजे किसी से मिलने तुकड़ोजी चौक में गया था। रात 9 बजे उसका शव उदय नगर में तपस्या विद्यालय के पास मिला। इस मामले में हुड़केश्वर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

दोपहिया पर कौन ले गया था रवींद्र को : सूत्रों से पता चला है कि, रवींद्र का उदय नगर परिसर में फ्लैट है। इस फ्लैट में ही घटना को अंजाम देने की चर्चा है। जख्मी रवींद्र को एक युवती, किसी पड़ोसी युवक की मदद से दोपहिया से ले गई और कुछ दूर जाने के बाद उसे ऑटो में डालकर चली गई। पुलिस के सामने उलझन है कि, आखिर रवींद्र को किसने फोन किया था। घटना के 5 दिन बाद भी इस प्रकरण में जांच की गति बेहद धीमी है।

मृतक व महिला मित्र व अन्य लोगों के मोबाइल डाटा निकालने पर आरोपियों का पता लगाने में पुलिस को मदद मिल सकती है। घटना के दिन किसी व्यक्ति ने मृतक के परिजनों को फोन किया था। फोन करने वाले ने बताया था कि, रवींद्र मानेवाड़ा चौक में जख्मी हालत में पड़ा है। रवींद्र का बेटा जब मानेवाड़ा चौक में पहुंचा, तो वहां उसे कोई नहीं दिखा। रात में जब पुलिस, रवींद्र के शव के पास पहुंची, तब उसका मोबाइल शव के पास पड़ा था। इस प्रकरण में थानेदार कैलास देशमाने गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Created On :   24 April 2024 8:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story