सैर-सपाटा: पेंच बना देश का पहला डार्क स्काई पार्क, टेलिस्कोप की मदद से पर्यटकों को आसमान में होने वाली घटनाएं भी दिखाई जाएंगी

पेंच बना देश का पहला डार्क स्काई पार्क, टेलिस्कोप की मदद से पर्यटकों को आसमान में होने वाली घटनाएं भी दिखाई जाएंगी
  • यह एशिया का पांचवां पार्क है
  • दिन में जंगल सफारी, रात में देख सकेंगे आसमान के नजारे
  • बफर क्षेत्र में बनाया गया वॉच टावर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पेंच जंगल सफारी की सैर करने वाले पर्यटकों को रात में वहां की भौगोलिक घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। हाल ही में डार्क स्काय इंटरनेशनल की ओर से पेंच को भारत का पहला ‘डार्क स्काई पार्क’ घोषित किया गया है, जिसके बाद पेंच में बफर क्षेत्र में वॉच टावर बनाया गया है, जहां टेलिस्कोप की मदद से पर्यटकों को आसमान में होने वाली घटनाएं भी दिखाई जाएंगी। प्रमाणित होने के बाद अब नागपुर का पेंच एशिया का पांचवां ‘डार्क स्काई पार्क’ भी बन गया है।

देख सकते हैं भौगोलिक घटनाएं : वर्तमान में शहर में इतनी रोशनी रहती है कि रात के समय तारे दिखना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में यदि रात के समय पहुंचें, तो यहां आसमान में तारे आसानी से दिखाई देते हैं। सामान्य आंखों से कुछ भौगोलिक घटनाएं भी देखने का मौका मिलता है। इसी को आधार बनाते हुए अब पेंच में ‘डार्क स्काई पार्क’ बनाया गया है। यानी यहां ऐसे वॉच टावर का निर्माण किया गया है, जहां सैलानियों को टेलीस्कोप के माध्यम से आसमान में ग्रह व तारों के दीदार हों सकेंगे, साथ ही भौगोलिक घटनाएं भी देखने का मौका मिलेगा।

हाई पावर का टेलीस्कोप : डार्क स्काई इंटरनेशनल ऐसी संस्था है, जो दुनियाभर में इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देती है, जिसमें भारत में पेंच को इसके लिए प्रमाणित किया गया है। पेंच के सिल्लारी परिसर में वाघोली नामक गांव में इस वॉच टावर का निर्माण किया गया है। यहां रात में रोशनी न के बराबर रहती है। ऐसे में खुली आंखों से भी आसमान में तारे आसानी से देखे जा सकते हैं। ऐसे में हाई पावर के टेलिस्कोप से ग्रह व तारों की हलचल देखना एक अद्भुद अनुभव होगा।

बता दें कि पेंच राष्ट्रीय उद्यान या टाइगर रिज़र्व भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्यों में से एक है और दो राज्यों - मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में 758 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला एकमात्र है। रिजर्व का वह हिस्सा जो मध्य प्रदेश में है, मध्य भारत की सतपुड़ा श्रृंखला के दक्षिणी ढलानों में बसा हुआ है। पेंच टाइगर रिजर्व का नाम पेंच नदी के नाम पर पड़ा है और इसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान, पेंच मोगली अभयारण्य और एक बफर क्षेत्र शामिल है।

Created On :   12 Jan 2024 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story