लक्ष्य: मानव संसाधन के सर्वोत्तम केंद्र के रूप में नागपुर को विकसित करेंगे - फडणवीस

मानव संसाधन के सर्वोत्तम केंद्र के रूप में नागपुर को विकसित करेंगे - फडणवीस
वारंगा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोले फडणवीस

डिजिटल डेस्क, नागपुर. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अखिल भारतीय स्तर के सभी प्रतिष्ठित संस्थान नागपुर आएं, ताकि ऐसे संस्थानों से गुणवंतों को अवसर मिल सके। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए जबरदस्त समर्थन मिला और नागपुर में एम्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट जैसे संस्थान साकार हो सके। ट्रिपल आईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का लोकार्पण सभी के लिए गौरव का क्षण है और नागपुर मानव संसाधन के क्षेत्र में भी सर्वश्रेष्ठ केंद्र के रूप में जाना जाएगा। वह बुटीबोरी के पास वारंगा में बने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और परिसर के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे। मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, आईआईटी के निदेशक डॉ. ओमप्रकाश काकड़े, रजिस्ट्रार कैलास डाखले आदि उपस्थित थे।

युवाओं ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया : उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से हमारे युवाओं ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। नई पीढ़ी ने अपने सांस्कृतिक मूल्यों का जतन करते हुए नए संस्कार भी विकसित किए। आज भारत दुनिया में पांचवें स्थान पर है और अगले चार वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में गिना जाएगा। जल्द ही 6जी तकनीक भारत के हर कोने तक पहुंच जाएगी। भविष्य में विकास की हिस्सेदारी सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से मजबूत होगी। नागपुर यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए गूगल के साथ एक समझौता किया गया है। निदेशक ओमप्रकाश काकड़े ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक दिया।

रोजगार पैदा करने अच्छी कंपनियां बनाना जरूरी : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि युद्ध स्तर पर प्रयासों और बहुत कम समय में जगह उपलब्ध कराने के कारण यह संस्थान नागपुर में साकार हो सका है। ज्ञान ही असली शक्ति है। भारत के युवाओं ने आईटी के क्षेत्र में अपने कौशल का उपयोग करके विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अधिक रोजगार पैदा करने के लिए अच्छी कंपनियां बनाना जरूरी है। हमें विभिन्न उद्यमियों को बुनियादी ढांचा भी उपलब्ध कराना चाहिए। मिहान को गुमगांव और अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

Created On :   25 Feb 2024 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story