नागपुर: राकांपा अजित गुट की शहर कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े नेता भी जल्द होंगे शामिल

राकांपा अजित गुट की शहर कार्यकारिणी घोषित, कई बड़े नेता भी जल्द होंगे शामिल
  • बड़े नेता भी राकांपा में शामिल होंगे
  • कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, 34 महासचिव, 44 सचिव, 13 सहसचिव शामिल
  • दूसरे दल के स्थानीय कुछ बड़े नेता भी राकांपा में शामिल होंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर. राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट की शहर कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। पार्टी के शहर अध्यक्ष प्रशांत पवार ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने दावा किया है कि जल्द की संगठन का विस्तार होगा। अन्य दलों के कुछ नेता राकांपा में प्रवेश करनेवाले हैं। शहर कार्यकारिणी में हर क्षेत्र, समाज व वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए 6 विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

प्रशांत अग्रवाल पूर्व नागपुर, योगेश ठाकरे पश्चिम नागपुर, राकेश बोरीकर उत्तर नागपुर, अरविंद भाजीपाले दक्षिण नागपुर, संदीप सावरकर दक्षिण पश्चिम नागपुर व रवि पराते कोे मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र का विभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, 34 महासचिव, 44 सचिव, 13 सहसचिव शामिल

शहर कार्यकारिणी में 23 उपाध्यक्ष, 34 महासचिव, 44 सचिव, 13 सहसचिव शामिल हैं। प्रकोष्ठों की नियुक्तियां भी पूरी कर ली गई हैं। जया देशमुख को महिला, विशाल खांडेकर युवा, विश्वजीत तिवारी विद्यार्थी आघाड़ी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पत्रकार वार्ता में राकांपा की प्रदेश महासचिव व महिला आयोग की सदस्य अाभा पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अहिरकर, ईश्वर बालबुधे, राजेश माटे, आनंदसिंह, लक्ष्मी सावरकर, सोहेल पटेल, नागेश देडमुठे, श्रीकांत शिवणकर उपस्थित थे।

दूसरे दल के स्थानीय कुछ बड़े नेता भी राकांपा में शामिल होंगे

प्रशांत पवार ने दावा किया कि दूसरे दल के स्थानीय कुछ बड़े नेता भी राकांपा में शामिल होंगे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे के अनेक पदाधिकारी संपर्क में हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारियों के नामों की सूची घोषित की गई है। कांग्रेस के 2-3 वरिष्ठ नेता राकांपा में जल्द प्रवेश लेंगे। 28 फरवरी को शहर में राकांपा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। उसमें पार्टी के अध्यक्ष अजित पवार सहित अन्य सभी वरिष्ठ नेता सहभागी होंगे।




Created On :   25 Feb 2024 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story