New Delhi News: जेके लक्ष्मी सीमेंट ने लॉन्च किया ग्रीन प्रो एलसी - 3 सीमेंट, इसी महीने शुरू होगी इसकी व्यावसायिक उपलब्धता

जेके लक्ष्मी सीमेंट ने लॉन्च किया ग्रीन प्रो एलसी - 3 सीमेंट, इसी महीने शुरू होगी इसकी व्यावसायिक उपलब्धता
  • सिरोही प्लांट में होगा इसका उत्पादन
  • स्टेबिलिटी एवं सस्टेनेबिलिटी को मिलेगा आकार
  • जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने ग्रीन प्रो एलसी 3 के लॉन्च की घोषणा

New Delhi News. जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने ग्रीन प्रो एलसी 3 के लॉन्च की घोषणा की है, जो भारत के पहले कमर्शियल रूप से उपलब्ध लाईमस्टोन कैल्साईन्ड क्ले सीमेंट (एलसी3) में से एक है। इस प्रोडक्ट को कम कार्बन उत्सर्जन, मजबूती में सुधार लाने तथा बड़े पैमाने के इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं ज़्यादा एक्सपोज़र वाले ऐप्लीकेशन्स में परफोर्मेन्स को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। जेके लक्ष्मी ग्रीन प्रो (एलसी3) में क्लिंकर, केल्साईन्ड क्ले, लाईमस्टोन और जिप्सम का संयोजन शामिल है, जो कम परमिएबिलिटी एवं ज़्यादा दीर्घकालिक स्थिरता के साथ बेहतर माइक्रोस्ट्रक्चर को सुनिश्चित करता है। साधारण पोर्टलैण्ड सीमेंट की तुलना में इसका फॉर्मूला कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 40 फीसदी तक की कमी लाता है।

सिरोही प्लांट में होगा इसका उत्पादन

इसकी व्यावसायिक उपलब्धता फरवरी, 2026 से शुरू होगी। शुरूआती चरण में भारत के उत्तरी और पश्चिमी बाज़ारों में इंस्टीट्यूशनल एवं प्रोजेक्ट्स की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रीन प्रो एलसी3 का उत्पादन राजस्थान के सिरोही प्लांट में किया जाएगा और 28 जनवरी 2026 से इसका कमर्शियल रोलआउट शुरू हुआ है। शुरूआती चरण में उत्तरी और पश्चिमी बाज़ारों में इंस्टीट्यूशनल एवं प्रोजेक्ट्स की ज़रूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

स्टेबिलिटी एवं सस्टेनेबिलिटी को मिलेगा आकार

जेके लक्ष्मी सीमेंट के चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विनीता सिंघानिया ने कहा, ‘भारत अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर और शहरी विकास के अगले चरण की ओर अग्रसर है, ऐसे में आज हमारे द्वारा चुने गए विकल्प आने वाले कल के लिए स्टेबिलिटी एवं सस्टेनेबिलिटी को आकार देंगे। हम अपनी मैनुफैक्चरिंग प्रक्रियाओं, संसाधन दक्षता एवं प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत बना रहे हैं, ताकि हम ज़िम्मेदार विकास को सुनिश्चित कर सकें।’ कंपनी के एमडी श्रीवत्स सिंघानिया ने कहा कि ग्रीनप्रो ऐसे समय में भारत के लिए महत्वपूर्ण विकल्प है, जब परफोर्मेन्स, मजबूती और सस्टेनेबिलिटी- पहले से कहीं अधिक ज़रूरी हो गए हैं। इस सीमेंट के पीछे ऐसा विज्ञान है जो परमिएबिलिटी, थर्मल व्यवहार एवं लम्बे समय के लिए मजबूती के प्रबन्धन में मदद करता है। और आज के दौर में विभिन्न प्रकार के जलवायु में ये सभी पहलु बहुत अधिक मायने रखते हैं। इससे रीन्युएबल एनर्जी, वॉटर पॉज़िटिविटी एवं संसाधन अनुकूलन को बढ़ावा मिलेगा।

Created On :   9 Feb 2026 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story