हरदा: 05 मरीजों ने किया कोरोना को परास्त

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
हरदा: 05 मरीजों ने किया कोरोना को परास्त

डिजिटल डेस्क, हरदा। हरदा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि आज 05 अगस्त 2020 को हरदा के कोविड केयर सेन्टर पालीटेक्निक कालेज हरदा से 05 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिनमें खेडीपुरा हरदा निवासी 13 वर्षीय बालिका, व्ही व्ही गिरी वार्ड हरदा निवासी 33 वर्षीय पुरूष, कुलहरदा निवासी 55 वर्षीय महिला, शर्मा कालोनी हरदा निवासी 63 वर्षीय महिला एवं मसनगांव हरदा निवासी 37 वर्षीय पुरुष शामिल है। डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने सभी स्वस्थ हुये मरीजो को 14 दिनो तक होम आइसोलेशन मे रहने की सलाह दी गई साथ ही सभी स्वस्थ मरीजो को आवश्यक दवाईयॉ एवं काडा भी दिया गया।

Created On :   6 Aug 2020 7:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story