पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मालिक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली भागने की फिराक में था मालिक

हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस ने मालिक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दिल्ली भागने की फिराक में था मालिक
  • मध्य प्रदेश के हरदा में बीते दिन पटाखा फैक्ट्री में हुआ था ब्लास्ट
  • राजगढ़ जिले के सारंगपुर से फैक्ट्री मालिक गिरफ्तार
  • कार में सवार होकर दिल्ली फरार होने की फिराक में था मालिक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी अरेस्ट कर लिया है बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों में राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार राजेश अग्रवाल को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया है। राजेश अग्रवाल फैक्ट्री का मालिक है। वह कार में सवार होकर दिल्ली फरार होने की फिराक में था। हरदा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 11 लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हो गए। कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि ये पहला मौका नहीं है जब हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ हो। इससे पहले भी कई बार यहां ब्लास्ट हुए है। हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में पहले भी हादसे हो चुके हैं।

तीन साल पहले यहां शाम के समय विस्फोट हुआ था। तीन साल पहले हुए इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद फैक्ट्री के मालिकों पर कानूनी शिकंजा कसना शुरू हुआ था। प्रशासन ने फैक्ट्री के संचालन पर रोक लगा दी थी। लेकिन मालिक को हाई कोर्ट से स्टे मिल गया था। नियमों की अनदेखी और उल्लंघन के चलते फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया था। लेकिन मामला अदालत में होने के चलते मालिक फैक्ट्री का संचालन धड़ल्ले से कर रहे थे। मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने बीते दिन हुए विस्फोट मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ब्लास्ट इतना तेज था कि आज भी NDRF और SDRF की टीम हरदा के पटाखा फैक्ट्री में आग बुझाने और कूलिंग करने का काम कर रहे हैं, जहां कल एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिससे आसपास के घर प्रभावित हुए थे। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मृत्यु हुई है।

Created On :   7 Feb 2024 3:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story