Andhra Pradesh Stampede: वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति ने जताया शोक

वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी और उप राष्ट्रपति ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल भी हो गए हैं, जिनको तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया है जिससे उनका तुरंत ही इलाज हो पाए। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताया है। इनके अलावा, पीएम नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति ने भी दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने पोस्ट करते हुए कहा है कि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना करती हूं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक जताते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में हुए दुखद हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र ही ठीक होने की कामना करती हूं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने भी एक्स पर दुख जताते हुए लिखा, आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने की घटना से बहुत ही ज्यादा दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के जल्द से जल्द सही होने की मनोकामना करता हूं।

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की प्रतिक्रिया

देश के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा है, श्रीकाकुलम में हुए हादसे की खबर बहुत ही ज्यादा दुखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

Created On :   1 Nov 2025 4:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story