अधेड़ की हत्या कर पेड़ के नीचे फेंका शव, साथी पर हत्या का मामला दर्ज

55 year old man shot dead near chhatarpur
अधेड़ की हत्या कर पेड़ के नीचे फेंका शव, साथी पर हत्या का मामला दर्ज
अधेड़ की हत्या कर पेड़ के नीचे फेंका शव, साथी पर हत्या का मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क,छतरपुर/ चंदला। चपराहार गांव में एक पेड़ के नीचे खून से लथपथ एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । शव की पहचान आशिक मुसलमान हाल निवासी धरमपुर गांव के रूप में की गई है। उसके सीने और सिर के पीछे गोली के निशान मिले हैं। वहीं शव के पास तीन खाली कारतूस मिले है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची चंदला थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि किसी ने आशिक को गोली मारी है। उसी के बाद उसकी मौत हुई है। पुलिस ने लवकुशनगर निवासी बफाती मुसलमान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

एक दिन पहले निकला था घर से

बताया जा रहा है कि शनिवार को आशिक अपने साथी लवकुशनगर निवासी बफाती मुसलमान के साथ घर से निकला था। रविवार को उसका शव चपराहार गांव में मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि बफाती ने ही गोली मारकर उसकी हत्या की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बफाती के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। 

मृतक के खिलाफ भी यूपी के राठ में दर्ज हैं कई मामले

पुलिस का कहना है कि मृतक 55 वर्षीय आशिक मुसलमान मूल रुप से यूपी के हमीरपुर बसेला गांव का रहने वाला है। जो धरमपुर गांव में किराए की जमीन लेकर खेती किसानी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मृतक के खिलाफ यूपी के राठ थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब राठ थाने में दर्ज मामलों की भी जानकारी एकत्र कर रही है।

आरोपी नामजद, जल्द पकड़ेंगे

अधेड़ की गोली मारकर हत्या किए जाने पर बफाती मुसलमान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के शरीर में दो गोलियां लगी है। मौके से तीन खाली कारतूस बरामद किए गए है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। -वीरेंद्र सिंह, टीआई, चंदला
 

Created On :   12 Aug 2019 8:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story