- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- अतिवृष्टि ग्रस्त किसानों के खाते...
अतिवृष्टि ग्रस्त किसानों के खाते में 60.33 करोड़ जमा

डिजिटल डेस्क, अकोला। जून तथा जुलाई के महीने में जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों के साथ ही ग्रामीण परिसर में किसानों के पक्के, कच्चे घरों को नुकसान हुआ। मवेशी बाढ़ में बहने से भी पशुपालक किसानों को भारी नुकसान झेलना पडा अलावा जिले में फल फसलों को भी काफी नुकसान सहना पड़ा था। इस नुकसान के लिए राजस्व, कृषि विभाग की ओर से किए गए संयुक्त सर्वेक्षण के बाद किसानों के लिए अनुदान मुआवजे के रूप में मांगा गया। जबाब में शासन की ओर से 84 करोड़ 26 लाख रूपए की मदद पहले चरण में अदा की है। इस राशि को तहसील निहाय वर्ग किया गया। जिसका वितरण किया जा रहा है। प्राप्त 84.26 करोड़ में से अब तक 71 प्रतिशत राशि 1 लाख 22 हजार 319 किसानों के खातों में जमा की जा चुकी है। वितरीत की गई राशि को जोड़ 60 करोड़ 33 लाख 94 हजार है। इस राशि को तहसील निहाय प्रस्तुत की गई सूची के अनुसार किया गया है।
अकोला तहसील में धीमी गति {अतिवृष्टि से नुकसान ग्रस्त किसानों को मदद का वितरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में अकोला तहसील की गति सबसे अधिक धीमी नजर आ रही हैं। इस तहसील में अब तक केवल 44.44 प्रतिशत राशि का ही वितरण किया गया है। चूंकि अकोला तहसील में सबसे अधिक नुकसान दर्ज किया गया था इसलिए इसके लिए 32 करोड़़ 71 लाख की राशि का वितरण किया जाना हैं। ताजा आंकड़ें यही बताते हैं कि अकोला तहसील में मदद राशि वितरण की गति काफी धीमी चल रही हैं।
जुलाई में हुई अतिवृष्टि के चलते जिले के 803 गांवों के 1 लाख 80 हजार 43 किसानों को नुकसान हुआ था। इस नुकसान में कई किसानों के फलोद्यानों को नुकसान हुआ जबकि खेतों में खड़ी सोयाबीन, कपास, तुअर, मूंग, उड़द की फसलें तबाह होती रही। जिले में 26 राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि ने कहर ढाया। प्रशासन ने हर एक गांव में जाकर सर्वेक्षण किया। अनुमानित नुकसान का आंकड़ा 1 करोड़ 15 लाख से अधिक का तय किया गया था। जिसके तहत मुआवजे की मांग की गई थी। इस त्रासदी में 9 हजार 38 हेक्टेयर से अधिक जमीन पानी से बह गई थी। इन सभी नुकसान के लिए राजस्व विभाग की ओर से प्रशासन से अनुदान की मांग की थी।
तहसील निहाय राशि का वितरण (आंकड़ें लाख में)
तहसील प्राप्त अनुदान अब तक वितरीत
अकोला 3271.00 1453.75
बा.टाकली 1667.00 1637.00
अकोट 0410.00 0290.35
तेल्हारा 0151.00 0106.85
बालापुर 1463.00 1087.67
पातूर 1421.00 1420.98
मूर्तिजापुर 0043.00 0037.34
कुल 8426.00 6033.94
Created On :   17 Nov 2021 7:41 PM IST