- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- अतिवृष्टिग्रस्त किसानों के खाते में...
अतिवृष्टिग्रस्त किसानों के खाते में 85.75 करोड़ जमा, बोई गई फसलों का हुआ था बड़े पैमाने पर नुकसान

डिजिटल डेस्क, अकोला। जिले में इस वर्ष बारिश ने इस कदर कहर ढाया है जिसका खामियाजा डेढ लाख से अधिक किसानों को जुन तथा जुलाई माह में बैठा है। इसके अलावा पूरे मानसून सीजन में अतिवृष्टि व बाढ़ के कारण किसानों को जो नुकसान हुआ वह अलग है। विशेष रूप से इस वर्ष जुन–जुलाई के महीनें में जिले में हुई अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों के पक्के व कई कच्चे घरों को नुकसान हुआ। बाढ़ के कारण किसानों व पशु पालकों के मवेशी बह गए। इसके अलावा जिले में फल फसलों को भी काफी नुकसान सहना पड़ा था। इस नुकसान के लिए राजस्व, कृषि विभाग की ओर से किए गए संयुक्त सर्वेक्षण के बाद किसानों के लिए अनुदान मुआवजे के रूप में मांगा गया। जबाब में शासन की ओर से 84 करोड़ 26 लाख रूपए की मदद पहले चरण में अदा की है। इस राशि को तहसील निहाय वर्ग किया गया। जिसका वितरण किया जा रहा है। प्राप्त 84.26 करोड़ में से अब तक 85.75 प्रतिशत राशि जो कि लगभग 72 करोड़ 25 लाख 13 हजार हो रही है। इस राशि को 1 लाख 28 हजार 614 किसानों के खातों में जमा किया गया है।
नुकसान में 782 गांवों की सूची
जुलाई में हुई अतिवृष्टि के चलते जिले के 803 गांवों के 1 लाख 80 हजार 43 किसानों को नुकसान हुआ था। इस समय कई ऐसे किसान है जिनके फलों के बागों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। जबकि खेतों में खड़ी खरीफ की फसलों में सोयाबीन, कपास, तुअर, मूंग, उड़द व अन्य कई फसलें तबाह हो गई थी। इस अतिवृष्टि में जिले के 26 राजस्व सर्कल में कहर ढाया। कृषि, राजस्व विभाग के संयुक्त सर्वेक्षण के बाद अनुमानित नुकसान का आंकड़ा 1 करोड़ 15 लाख से अधिक का तय किया गया था। जिला प्रशासन की ओर से किसानों की मदद के लिए राशि की मांग की थी।
पातूर तहसील में शत प्रतिशत वितरण
अतिवृष्टि से नुकसान ग्रस्त किसानों को मदद का वितरण में इस समय तेल्हारा तहसील की गति फिलहाल धीमी तो पातूर तहसील में पूर्ण रूप से मुआवजे की राशि का वितरण किया गया है। तेल्हारा तहसील में अब तक 70.76 प्रतिशत राशि का ही वितरण किया गया है। जबकि पातूर तहसील के लिए आया 14 करोड़ 20 लाख 98 हजार की मदद का वितरण पूरी तरह किसानों के खातों में किया गया है।
तहसील निहाय राशि का वितरण (आंकड़े लाख में )
तहसील प्राप्त अनुदान अब तक वितरित
अकोला 3271.00 2588.54
बा.टाकली 1667.00 1637.00
अकोट 0410.00 0290.35
तेल्हारा 0151.00 0106.85
बालापुर 1463.00 1144.07
पातूर 1421.00 1420.98
मूर्तिजापुर 0043.00 0037.34
कुल 8426.00 7225.13
Created On :   8 Dec 2021 6:00 PM IST