कुआं खुदाई के दौरान हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर

Accident during well digging in Risod, 2 laborers killed, 1 serious
कुआं खुदाई के दौरान हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर
रिसोड़ कुआं खुदाई के दौरान हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर

डिजिटल डेस्क, रिसोड़. तहसील के एकलासपुर में एक किसान के कुएं में गहराईकरण का कार्य करने पर अचानक कुएं का कुछ भाग ढह जाने पर इस घटना में 3 मजदूर दबने से 2 की जगह पर मौत हो गई तथा 1 गंभीर रुप से घायल हुआ। घायल को ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार एकलासपुर में गजानन मुले के कुएं में गहराईकरण का काम शुरु था। इस दौरान मंगलवार 22 मार्च को दोपहर 4 बजे अचानक कुएं का कुछ भाग ढह जाने से इसकी चपेट में गजानन लाटे (३८), प्रभु गवली (३७) यह दोनो निवासी वाकद की घटनास्थल पर ही मृत्यु हुई। इसमें गंभीर रुप से घायल शेख अख्तर शेख दादू (२८) को यहां के ग्रामीण अस्पताल में दाखिल किया गया है। कुआं का गहराईकरण का कार्य करने के लिए 5 से 6 मजदूर रहने से घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में तीन मजदूर यह कुएं के भीतर काम कर रहे थे। रिसोड़ पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा किया। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।

Created On :   24 March 2022 11:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story