- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- रिसोद
- /
- करंट लगने से 9 वर्षीय लड़की की मौत
करंट लगने से 9 वर्षीय लड़की की मौत
By - Tejinder Singh |29 Jun 2023 2:02 PM GMT
- 9 वर्षीय लड़की की मौत
- घर से बाहर खेलते वक्त हादसा
डिजिटल डेस्क, रिसोड़ | घर के सामने रास्ते पर खेल रही बालिका को करंट लग गया। हादसे में उसकी मृत्यु हो गई। घटना 27 जून दोपहर को तहसील के ग्राम सवड में घटी। मृत बालिका का नाम सरस्वती रामेश्वर राऊत है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन राजू शिंदे ने पुलिस में फरियाद दर्ज कराई थी कि मंगलवार को सरस्वती के दादाजी के चचेरे भाई के उठावने का कार्यक्रम था । इस दोरान दोपहर 3 बजे सरस्वती घर से बाहर खेल रही थी, तभी बिजली के पोल से उसका स्पर्श हुआ और ज़ोरदार करंट लगने से सरस्वती की मौके पर ही मृत्यु हो गई । पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरु कर दी।
Created On :   29 Jun 2023 2:02 PM GMT
Next Story