तेंदुए के हमले में 2 गाय घायल, नागरिकों में खौफ

Action - 2 cows injured in leopard attack, fear among citizens
तेंदुए के हमले में 2 गाय घायल, नागरिकों में खौफ
कार्रवाई तेंदुए के हमले में 2 गाय घायल, नागरिकों में खौफ

डिजिटल डेस्क, बालापुर। तहसील के ग्राम कान्हेरी गवली में गोशाला में बंधी एक किसान की दो गायों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। गायों को बुरी तरह नोच लिया। बुधवार तड़के 3.30 बजे हुई इस घटना से गांव में खौफ का माहौल है। गांव में बाघ घुसा इसको लेकर दिनभर ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। तहसील के कान्हेरी गवली में बुधवार की रात नागरिक गहरी नींद में थे। इस बीच गांव में तेंदुए ने प्रवेश किया। ग्राम पंचायत के पिछले हिस्से में किशोर धनोकार की गोशाला में बंधी दो गायों की शिकार करने का प्रयास तेंदुए ने किया। तड़के अचानक गायों ने शोर मचाया, लेकिन गोशाला गांव के बाहर होने से किसी ने ध्यान नहीं दिया। जब सुबह 7 बजे किशोर धनोकार गाय को चारा-पानी देने पहुंचे तब उन्हें दोनों गाय घायल दिखी। बाघ द्वारा गायों पर हमला किए जाने की चर्चा पूरे परिसर में फैली। पश्चात ग्रामस्थों ने बालापुर पुलिस तथा वन विभाग को जानकारी दी। तुरंत वन विभाग के आरएफओ राजसिंह ओवे, वन्यजीव रक्षक बाल कालणे, राजेश चिरकड, वनपाल सुनील राऊत, गजानन मातारमारे, देवेंद्र तेलकर आदि मौके पर पहुंचे। वन विभाग के पंचनामे में सामने आया कि गायों पर हमला करनेवाला बाघ न होकर तेंदुआ है। इस घटना की वजह से कान्हेरी गवली परिसर में दिनभर खौफ का माहौल रहा। वहीं वन विभाग तेंदुए की खोजबीन में जुटा रहा।

अकोला शहर में नहीं दिखा तेंदुआ सोशल मीडिया पर पुराने वीडिओ की भरमार

शहर के बंजार नगर तथा कौलखेड परिसर में मंगलवार की तड़के तेंदुए व बाघ जैसे प्राणि के दिखाई देने की चर्चा के बाद मौके का निरीक्षण वन विभाग ने किया, लेकिन अभी तक वन विभाग को तेंदुआ या बाघ नहीं दिखाई दिया। किंतु सोशल मीडिया पर बाघ, तेंदुए के पुराने वीडिओ धूम मचा रहे है। कई नागरिक अकोला शहर का वीडिओ बताकर उसे वायरल कर रहे है, लेकिन उपवन संरक्षक ने स्पष्ट किया कि यह वीडिओ पुराना और अन्य स्थान का है। नागरिक अफवाहों पर विश्वास न रखे, ऐसी अपील भी वन विभाग के उपवनसंरक्षक अर्जुना के. आर. ने की है। कौलखेड परिसर के एसटी वर्कशॉप परिसर में एक तेंदुआ सदृश्य प्राणि दिखाई देने की जानकारी नागरिकों ने वन विभाग को दी थी। पश्चात वन विभाग व पुलिस कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से परिसर में गश्त लगाई और ड्रोन कैमरे के सहयोग से भी जांच की। निरीक्षण में कोई भी बाघ या तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। जबकि पिछले दो से तीन दिनों से वाट्सएप व फेसबुक पर शहर में बाघ दिखाई देने का वीडिओ वायरल किया जा रहा है। वीडिओ की जांच में सामने आया कि वीडिओ पुराना है और दूसरे स्थान का है। फिर भी नागरिक सतर्कता बरते और कोई भी गतिविधि नजर आने पर न डरते हुए तुरंत वन विभाग को जानकारी दे, ऐसी अपील भी वन विभाग की ओर से की गई है।


 

Created On :   19 Nov 2021 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story