- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अकोला
- /
- धारूर शाहनूर के किसान कर रहे गांजे...
धारूर शाहनूर के किसान कर रहे गांजे की खेती

डिजिटल डेस्क, अकोला। अकोट ग्रामीण पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम धारूर शाहनूर निवासी किसान रामेश्वर तायडे अपने खेत में गांजे की खेती कर रहे है। ऐसी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष दल प्रमुख विलास पाटील को मिली। इस जानकारी के आधार पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में दल ने 6 गांजे के पौधे 5 से 6 फीट के जब्त कर लिया। दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया।
यहां से मिला गांजा {धारूर शाहनूर में दल ने छापामार कार्रवाई करते हुए मुखबीर की जानकारी के आधार पर खेत की जांच की। तलाशी के दौरान पुलिस को खेत में 5 से 6 फीट के 6 गांजे के पौधे मिले इसके अलावा दल को सूखा गांजा मूल्य 30 हजार रूपए का मिला। जिससे दल ने खेत मालिक रामेश्वर रमेश तायडे को गिरफ्तार कर सामग्री समेत ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले के कुछ किसान अपने खेतों तथा घर के आंगन में गांजे का पौधा गैरकानूनी रूप से लगाते हैं। विशेष दल ने अब तक तीन खेतों में छापामार कार्रवाई कर गांजा जब्त किया था। जबकि माना पुलिस ने भी एक खेती में छापामार कार्रवाई कर गांजे के पौधे जब्त किए थे।
Created On :   26 Nov 2021 6:05 PM IST