जिप को दिव्यांग सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अकोला जिप को दिव्यांग सर्वेक्षण में राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित

डिजिटल डेस्क, अकोला. केंद्रीय सामाजिक न्याय व सक्षमीकरण मंत्रालय की ओर से दिव्यांगों को सक्षम बनाने के लिए संस्थाओं को प्रतिवर्ष विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2021-22 में देश में दिव्यांगों को सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली अकोला जिला परिषद को राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित किया गया। अकोला जिप को यह पुरस्कार 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। जिले में हर साल दिव्यांगों का पंजीयन व उनकी पूरी जानकारी संकलित करने के दृष्टिकोण से जिले में दिव्यांग सर्वेक्षण जनवरी 2021 से किया गया। इस सर्वेक्षण के लिए दिव्यांग सर्वे अकोला यह आनलाइन एप तैयार किया गया था। इसके माध्यम से 45 हजार 609 दिव्यांगों का सर्वेक्षण जिले में किया गया। सर्वेक्षण के दरमियान प्राप्त होनेवाला डाटा एकत्रित तैयार कर दिव्यांगों के कल्याण के लिए चलाई जानेवाली योजनाओं का लाभ इस माध्यम से दिव्यांगों को मिलेगा। इस सर्वेक्षण के चलते दिव्यांगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए योजना तैयार कर उन योजनाओं के लिए बड़ी मदद होगी। दिव्यांग सर्वेक्षण करने में देश के साथ एक नई संकल्पना अकोला पैटर्न के माध्यम से सामने आई है।

Created On :   14 Nov 2022 12:36 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story