अम्बिकापुर : कोरोना को मात देकर 14 व्यक्ति लौटे घर, कोविड अस्पताल में सरगुजा जिले के 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अम्बिकापुर : कोरोना को मात देकर 14 व्यक्ति लौटे घर, कोविड अस्पताल में सरगुजा जिले के 39 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी

डिजिटल डेस्क,अम्बिकापुर। ट्रू नॉट से 07 संदिग्धों का लिया गया सैम्पल अम्बिकापुर 26 जुलाई 2020 संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से आज 14 मरीजो को सैंपल लेने के 15 दिन पश्चात् लक्षण रहित होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इनमे अम्बिकापुर के 31 वर्षीय पुरुष, गौरीपारा निवासी 21 वर्षीय पुरुष, मायापुर निवासी 63 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला, चाँदनी चौक निवासी 32 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय पुरुष, सदर रोड निवासी 46 वर्षीय पुरूष, गोधानपुर निवासी 33वर्षीय पुरुष, महुआपारा निवासी 59 वर्षीय पुरुष, शीतला वार्ड निवासी 33 वर्षीय महिला, बौरीपारा निवासी 32 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय महिला,11 वर्षीय बालक एवं प्रतापगढ के़ सीतापुर निवासी 22 वर्षीय पुरुष सहित 14 लोग शामिल हैं। 26 जुलाई की स्थिति में अब केवल सरगुजा जिले के 39 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिसमें 13 महिला, 20 पुरूष, 2 बालक एवं 4 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 347 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 301 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं तथा 7 मरीज को रिफर किया गया है। आज 07 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ट्रू नॉट से लिया गया है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 5 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती मरीजों में 3 को उच्च रक्तचाप और 1 मरीज को उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है। समाचार क्रमांक 993/2020

Created On :   27 July 2020 10:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story