विधानसभा चुनाव 2023: अंबिकापुर में सिंह देव को अपने पुराने सहयोगी से चुनौती

अंबिकापुर में सिंह देव को अपने पुराने सहयोगी से चुनौती
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हाई प्रोफाइल सीट अंबिकापुर
  • कांग्रेस के उम्मीदवार उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव
  • भाजपा के उम्मीदवार राजेश अग्रवाल

डिजिटल डेस्क, अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है अंबिकापुर। यहां से उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में है। सिंहदेव का मुकाबला अपने पुराने करीबी रहे अब भाजपा के उम्मीदवार राजेश अग्रवाल से है।

छत्तीसगढ़ कभी मध्य प्रदेश का हिस्सा हुआ करता था और यह राज्य 2000 में अस्तित्व में आया। नवगठित राज्य के तौर पर अस्तित्व में आने के बाद अंबिकापुर में अब तक चार विधानसभा चुनाव हुए हैं। वर्ष 2003 में यह सीट आरक्षित थी, मगर 2008 में परिसीमन में यह सीट सामान्य हो गई और यहां अब तक हुए तीन चुनाव में सिंहदेव ने जीत हासिल की है।

बीते तीन चुनाव की स्थिति पर गौर करें तो वर्ष 2008 के चुनाव में सिंहदेवने भाजपा के युवा उम्मीदवार अनुराग सिंहदेवको लगभग 1000 वोट से हराया था, मगर बाद में यह अंतर लगातार बढ़ता गया। वर्ष 2013 में साढे 19 हजार तो 2018 में साढे 39 हजार वोटो से जीत दर्ज की। इन तीनों ही चुनाव में उप- मुख्यमंत्री सिंहदेव ने भाजपा के अनुराग सिंहदेव को शिकस्त दी। भाजपा ने इस बार बदलाव करते हुए राजेश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

राजेश अग्रवाल कभी कांग्रेस में थे और उनकी गिनती सिंहदेव के करीबियों में होती थी। वह लखनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रहे हैं। वे व्यापारी हैं और भाजपा के लिए बेहतर उम्मीदवार। इसकी वजह भी है क्योंकि राजेश अग्रवाल ने सियासी तौर पर लंबा समय सिंहदेव के साथ गुजारा है और वह सिंहदेव की कमियां और खूबियां दोनों को जानते हैं।

टी एस सिंहदेव सरगुजा राजघराने के अंतिम राजा के तौर पर गिने जाते हैं। सिंहासन पर बैठने वाले वे अंतिम राजा हैं। उन्हें स्थानीय लोग टीएस बाबा भी कहते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सिंहदेवभले ही राजघराने से नाता रखते हैं मगर उनका अपने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद रहता है और वे समस्याओं में खुद रुचि लेते हैं। चुनाव है इसलिए किसी को भी हल्का नहीं आंका जाना चाहिए। राजेश अग्रवाल उनके पुराने गरीबी रहे हैं, इसलिए मुकाबला रोचक नजर जरूर आएगा।

आईएएनएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Nov 2023 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story