अम्बिकापुर : कोरोना से स्वस्थ होकर 17 व्यक्ति घर लौटे, 60 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी, ट्रू नॉट से 18 संदिग्धों का लिया गया सैम्पल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अम्बिकापुर : कोरोना से स्वस्थ होकर 17 व्यक्ति घर लौटे, 60 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी, ट्रू नॉट से 18 संदिग्धों का लिया गया सैम्पल

डिजिटल डेस्क, अम्बिकापुर। 22 जुलाई 2020 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर से आज 17 मरीजो को सैंपल लेने के 15 दिन पश्चात् लक्षण रहित होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इनमे।सरगुजा जिले के 11 तथा बलरामपुर जिले के 6 लोग शामिल है। 22 जुलाई की स्थिति में अब केवल सरगुजा जिले के 60 मरीज कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में भर्ती हैं जिसमें 21 महिला, 35 पुरूष, 1 बालक एवं 3 बालिका शामिल हैं। अब तक कोविड अस्पताल में कुल 332 कोरोना मरीज भर्ती किये गए हैं जिनमें से 265 मरीज पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। 2 मरीज को स्थानांतरित तथा 5 मरीज को रिफर किया गया है। आज 18 संदिग्ध मरीजों का सैम्पल ट्रू नॉट से लिया गया है। कोविड-19 वार्ड में भर्ती 9 मरीज माईल्ड सिम्पटम हैं बाकी सभी मरीज एसिम्पटोमेटिक हैं। भर्ती मरीजों में 5 को उच्च रक्तचाप, 1 को हाइपोथायराडिस्म, 3 मरीज को उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा 4 मरीज को उच्च रक्तचाप की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है। समाचार क्रमांक 971/2020

Created On :   23 July 2020 12:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story