अम्बिकापुर : केशवपुर गोठान में महिलाओं ने सुनी लोकवाणी जो वादा किया है उसे जरूर पूरा करेंगे - मुख्यमंत्री

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अम्बिकापुर : केशवपुर गोठान में महिलाओं ने सुनी लोकवाणी जो वादा किया है उसे जरूर पूरा करेंगे - मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, अम्बिकापुर। लोकवाणी की 11वी कड़ी का प्रसारण अम्बिकापुर 11 अक्टूबर 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 11वीं कड़ी को आज अम्बिकापुर जनपद के आदर्श गोठान केशवपुर में गोठान प्रबंध समिति एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं ने सुनी। महिलाओं ने कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तथा मास्क लगाकर लोकवाणी का श्रवण किया। मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि हमने जो वादा किया है उसे जरूर पूरा करेंगे किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसानों को स्वावलंबन की जिंदगी देने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय, निःशुल्क बिजली की व्यवस्था, शून्य प्रतिशत पर ऋण जैसे अनेक योजना का लाभ दिया जा रहा है। कोरोना संकट काल में ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देने में मनरेगा पूरे प्रदेश में लाइफलाईन का काम किया है। इसी प्रकार बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए पढ़ाई तुंहर दुआर, पढ़ाई तुंहर पारा, मोहल्ला क्लास, बुलटू के बोल मिस्ड कॉल गुरुजी जैसे नवाचार का प्रयोग किया गया है जो सफल साबित हुई है। जल्द ही प्रदेश में 14850 शिक्षकों की भर्ती पूरी होगी। इसके साथ ही शिक्षा कर्मियों का संविलियन कि कार्यवाही भी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति का विकास तथा संरक्षण की दिशा में भी कार्य किये जा रहे हैं। अपनी भाषा का अधिक से अधिक उपयोग कर उसकी महत्ता बढ़ा सकते हैं। भाषा का विकास अपने हाथ मे है। बाजारवाद से जोड़कर इसे विस्तारित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा को 8वी अनुसूची में शामिल कराने केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता लाने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर हाल ही में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्विद्यालय की स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए डॉ खूबचंद बघेल स्वस्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, तथा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना संचालित किये जा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के साथ ही बड़े त्यौहारों की शुरुआत होने वाली है लेकिन अभी कोरोना का संक्रमण जारी है ऐसे में भीड़ से बचें, सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाना न भूले। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। केशवपुर गोठान की महिलाओं ने कहा कि लोकवाणी में मुख्यमंत्री शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लोगो द्वारा पूछे गए सवालों विचारों पर भी प्रतिक्रिया देते है। शासन के द्वारा बनाये गए गोठान अब हमारे लिए आजीविका का केंद्र बन गया है। गोठान में नेपियर घास, सब्जी की खेती, बटेर पालन तथा गोधन न्याय योजना से गोबर खरीदी कर वर्मी कमोष्ट तैयार किया जा रहा है। लोकवाणी को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के साथ ही सभी विकसखण्ड मुख्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में तल्लीनता से सुना गया।

Created On :   12 Oct 2020 9:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story