MP: मजदूरों की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है बुरहानपुर जिला प्रशासन- विधायक दांगोरे

Burhanpur district administration is avoiding taking responsibility of laborers mla ram dangore
MP: मजदूरों की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है बुरहानपुर जिला प्रशासन- विधायक दांगोरे
MP: मजदूरों की जिम्मेदारी लेने से बच रहा है बुरहानपुर जिला प्रशासन- विधायक दांगोरे

डिजिटल डेस्क, खंडवा। पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बुरहानपुर जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट से शिकायत की है। बुधवार सुबह 10:00 बजे वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्र के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की थी। चर्चा के दौरान पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बुरहानपुर जिला प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बुरहानपुर जिला प्रशासन पिछले एक माह से अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने का काम कर रहा है। वह दक्षिणी प्रदेशों से आए मजदूरों को पंधाना विधानसभा की सीमा में छोड़कर वापस चले जाता है और बोरगांव में रोज अपने क्षमता से ज्यादा अत्यधिक संख्या में प्रवासी मजदूरों का लिस्टिंग कर मेडिकल चेकअप कराया जाता है। 

उनके भोजन की व्यवस्था पानी की व्यवस्था रुकने की व्यवस्था और बसों के माध्यम से उनको फिर खंडवा भेजा जाता है। इसके पश्चात डबल से उनकी लिस्टिंग भोजन पानी मेडिकल के बाद उनको उनके मूल निवास क्षेत्र में भेजा जाता है उसकी व्यवस्था की जाती है,जबकि नैतिक रूप से व्यवस्था बुरहानपुर जिला प्रशासन को करनी चाहिए थी। पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र की सीमा रेखा से लगा हुआ है इसलिए खंडवा आने के लिए उनको बुरहानपुर किसी भी हालत में क्रास करके आना पड़ेगा और खंडवा पहुंचने के लिए उनको पंधाना विधानसभा से होकर के गुजरना पड़ता है। 

मानसिक तनाव में अधिकारी, नींद नहीं हो रही पूरी 
विधायक दांगोरे का आरोप है कि बुरहानपुर जिला प्रशासन प्रतिदिन मात्र 150 से 200 मजदूरों को उनके मूल क्षेत्र में भेजने की व्यवस्था करवा रहा है लेकिन खंडवा प्रतिदिन 1000 से 1500 मजदूरों को उनके मूल क्षेत्र में भेज रहा है ऐसे में हमारे अधिकारियों पर अत्यधिक भार हो रहा है और मानसिक तनाव में है रात के 2- 2 बजे अधिकारी मजदूरों का डाटा भेज रहे हैं। नींद पूरी नहीं हो पा रही है, इसलिए बुरहानपुर शासन अपनी जिम्मेदारियों को समझें और मानवता दिखाएं। 

बुरहानपुर और पंधाना की सीमा पर बीजेपी कार्यकर्ता होंगे तैनात
बुराहनपुर कलेक्टर से विधायक राम दांगोरे की चर्चा हुई है। गुरुवार से बीजेपी कार्यकर्ता बुरहानपुर की सीमा और पंधाना विधानसभा की सीमा पर तैनात रहेंगे और मजदूरों की जानकारी रखेंगे।

Created On :   14 May 2020 9:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story