केजरीवाल ने कहा- भीमा कोरेगांव फसाद के पीछे बीजेपी का हाथ

CM Kejriwal said: BJP is behind of the Bhima Koregaon violence
केजरीवाल ने कहा- भीमा कोरेगांव फसाद के पीछे बीजेपी का हाथ
केजरीवाल ने कहा- भीमा कोरेगांव फसाद के पीछे बीजेपी का हाथ

डिजिटल डेस्क, अकोला/बुलडाणा। मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की मां जिजाबाई की जन्मस्थली पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भीमा कोरेगांव का फसाद बीजेपी ने करवाया था। सिंदखेडराजा की रैली में केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी की समाजों में दरार पैदा कर राजनीति करने की पुरानी आदत है। बीजेपी का इतिहास दंगे-फसाद करवाने वाला है। इसलिए हाल ही में महाराष्ट्र में हुए भीमा-कोरेगांव फसाद के पीछे भाजपा और संघ जैसी ताकतों का हाथ है। 

राज्य सरकार पर लगाए आरोप

केजरीवाल ने कहा कि, अंग्रेजों ने विभाजीत करो और राज करो की नीति पर राज किया था। आज भाजपा भी अंग्रेजों की इसी नीति पर चल रही है। केजरीवाल यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि, भाजपा समाज में फूट डालकर उन्हें लड़वा राजनीतिक रोटियां सेक रही है।  महाराष्ट्र की धरती से महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने भी तबकों को अच्छी शिक्षा मिलने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का केवल 40 हजार करोड़ का बजट है, जबकि महाराष्ट्र सरकार का बजट 3 लाख करोड रुपए का है। इसके बावजूद यहां सरकारी स्कूलों को निजी हाथों के सौंपा जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि, भाजपा को किसानों की किसी भी प्रकार की चिंता नहीं है। जबकि दिल्ली सरकार ने सत्ता में आने के केवल तीन महीनों में प्रति हेक्टेयर 50 हजार की मदद दी थी। जो भारत के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी कर्जमाफी है। उन्होंने स्वामीनाथन आयोग जल्द लागू करने की मांग रखी।

कार्यकर्ताओं की संकल्प रैली में हुए शामिल

मां जिजाऊ को जन्मदिन पर अभिवादन करने के लिए अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को यहां आए थे। बाद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संकल्प रैली में शामिल हुए। इस रैली में केजरीवाल भाजपा पर जमकर बरसे। सभा में प्रमुख अतिथि के तौर पर आप की राज्य प्रमुख प्रीति मेंनन, ब्रिगेडियर सुधीर सावंत, अर्जून गवई उपस्थित थे।

Created On :   12 Jan 2018 2:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story