शिक्षा विभाग का वेबीनार आयोजित कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने विद्यार्थियों को दिया कैरियर मार्गदर्शन!

डिजिटल डेस्क | बैतूल शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार को सिस्को वेब एक्स के माध्यम से वेबीनार आयोजित किया गया। इस वेबीनार में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं से अध्ययन संबंधी चर्चा की एवं बेहतर पढाई करने के टिप्स दिये।

साथ ही उनकी कैरियर संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

वेबीनार में सहायक कलेक्टर श्री अंशुमन राज ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इस वेबीनार में 268 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं यूट्यूब पर 528 लोगों द्वारा इसका अवलोकन किया गया। इस वेबीनार का यूट्यूब पर नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर अवलोकन किया जा सकता है- (https://youtu.be/FjXAYy0_6ak).

Created On :   8 Jun 2021 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story