नीमच: कलेक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह राजे ने किया न.पा.नीमच की विभिन्‍न शाखाओं का निरीक्षण

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नीमच: कलेक्‍टर जितेन्‍द्र सिंह राजे ने किया न.पा.नीमच की विभिन्‍न शाखाओं का निरीक्षण

डिजिटल डेस्क, नीमच। नीमच कलेक्‍टर श्री जितेन्‍द्रसिंह राजे ने गुरूवार को नीमच नगरपालिका कार्यालय नीमच का आकस्मिक निरीक्षण किया और नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सम्‍पादित किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। उन्‍होने मुख्‍य नगर पालिका अधिकारी श्री सी.पी. राय से भी चर्चा कर जानकारी ली। कलेक्‍टर ने नीमच न पा की रोजगार शाखा, निर्माण शाखा, सहित अन्‍य शाखाओं का निरीक्षण किया। कलेक्‍टर श्री राजे ने नगरपालिका के निरीक्षण के दौरान विभिन्‍न शाखाओं में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्‍होने विभिन्‍न शाखाओं के निरीक्षण दौरान कर्मचारियों से उनकी समस्‍याओं को भी जाना और उनका समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजनों को मास्‍क पहनने की समझाईश देते हुए कहा, कि कोरोना से बचाव व सुरक्षा जरूरी है अत: स्‍वयं मॉस्‍क पहने और दूसरों को भी मास्‍क पहनने हेतु प्रेरित करें।

Created On :   5 Nov 2020 10:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story