अकोट शहर में अखबार वितरण पर असमंजस

Confusion over newspaper distribution in Akot city
अकोट शहर में अखबार वितरण पर असमंजस
तनावपूर्ण स्थिति अकोट शहर में अखबार वितरण पर असमंजस

डिजिटल डेस्क, अकोला। अकोट में जिस तरह इस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस पार्श्वभूमि पर केवल मेडिकल सेवाओं को ही कर्फ्यू में रियायत दी गई है। अन्य सभी सेवाओं पर पाबंदी होने से अखबारों का वितरण को लेकर नागरिकों में संभ्रम बना हुआ है। दौरान सोमवार दोपहर जिला पुलिस अधीक्षक तथा अकोट के पुलिस अधिकारियों के साथ अकोट के कुछ पत्रकारों तथा अखबारों के एजेंट्स के साथ हुई चर्चा में जिला पुलिस अधीक्षक ने सहयोग करने की अपील की है। उनकी इस अपील को देखते हुए अकोट में मंगलवार को सुबह के अखबारों का वितरण होगा या नहीं इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

फिलहाल केवल वैद्यकीय सेवाओं को राहत : कलेक्टर 

शहर की वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल वैद्यकीय सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी सेवाओं पर रोक लगाने की स्थिति है। इसलिए एक दो दिन तक केवल वैद्यकीय सेवाएं जारी रहेंगी। स्थिति अच्छी होने पर सब कुछ सामान्य होगा। कभी कभी कुछ विशेष स्थिति में इस तरह प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो जाता है। स्थिति तनावमुक्त कराने का प्रयास प्रशासन की ओर से हो रहा है। जल्द ही सब कुछ सामान्य होगा।

नागरिक सहयोग करें

जी श्रीधर, जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक स्थिति देखते हुए प्रशासन को कफयू लगाना पड़ा। इस कफर्यू में केवल दवाई तथा अस्पताल से सम्बन्धित लोगों को रियायत दी गई है। इसके अलावा सभी प्रकार के कामकाज पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। अकोट के सभी नागरिक प्रशासन को सहयोग को कर कानून व्यवस्था बनाएं रखे।    

Created On :   17 Nov 2021 6:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story