अस्त-व्यस्त निर्माण कार्य के कारण परेशान हो रहे वाहन चालक

अस्त-व्यस्त निर्माण कार्य के कारण परेशान हो रहे वाहन चालक
दो साल से काम जारी अस्त-व्यस्त निर्माण कार्य के कारण परेशान हो रहे वाहन चालक

डिजिटल डेस्क, अंजनसिंगी। लगभग दो माह से महामार्ग का काम शुरू है। परंतु महामार्ग के अनियोजित निर्माणकार्य की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित अधिकारियों से इस ओर ध्यान देकर वाहन चालकों को हो रही तकलीफ को देखते हुए उपाययोजना करने की मांग की जा रही है। बता दे कि अंजनसिंगी में महामार्ग के निर्माणकार्य के लिए रोड की खुदाई की गई है। विगत अनेक दिनों से यह कार्य अधूरा पड़ा है। खोदे गए मार्ग की मरम्मत नहीं की गई। इस  कारण यहां पर लोडिंग ट्रक फंस रहे हैं। यदि बारिश आने पर दोपहिया वाहन की यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है।  ठेकेदार अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं। इसलिए महामार्ग के अनियोजित कार्य को सही तरीके से किया जाए और वाहन चालकों की समस्या हल करने की मांग जोर पकड़ रही है। 

Created On :   21 Oct 2021 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story