नांदगांवपेठ टाेल टैक्स को लेकर वाहन-चालकों में असंतोष, आंदोलन की दी चेतावनी

Dissatisfaction among drivers regarding Nandgaonpeth toll tax, warned of agitation
नांदगांवपेठ टाेल टैक्स को लेकर वाहन-चालकों में असंतोष, आंदोलन की दी चेतावनी
सिरदर्द बना टोल नाका नांदगांवपेठ टाेल टैक्स को लेकर वाहन-चालकों में असंतोष, आंदोलन की दी चेतावनी

डिजिटल डेस्क, मोर्शी। अमरावती-नागपुर महामार्ग पर नांदगांवपेठ टोलनाका वरुड़ और मोर्शी वासियों के लिए सिरदर्द बन रहा है। टोलनाका पर आम जनता की लूट हो रही है तथा टोलटैक्स वरुड़-मोर्शी के वाहनों को 40 रुपए तथा किलोमीटर के हिसाब से देना अनिवार्य किया जा रहा है। उसी प्रकार यहां टोलनाके पर कर्मचारी वाहन चालकों से असभ्य बर्ताव करने से दोनों तहसील के वाहन चालकों में तीव्र असंतोष निर्माण हो रहा है। मोर्शी, वरुड़ तहसील के नागरिकों को टोलनाका पर सहूलियत देकर उनके साथ सम्मानजनक बर्ताव किया जाए। अन्यथा राकांपा तहसील उपाध्यक्ष रूपेश वालके के नेतृत्व में आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है। इस आशय का ज्ञापन केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को भेजा गया है। फोरलेन राष्ट्रीय महामार्ग अमरावती-नांदगांवपेठ से नागपुर की ओर जाता है। परंतु इस टोलनाका पर वरुड़-मोर्शी तहसील के नागरिकों से भी टैक्स वसूला जाता है। अब तो निजी वाहनधारकों ने भी अपने किराए का बोझ ग्राहकों पर डाल दिया है। इस मार्ग से गुजरनेवाले वाहन केवल 7 से 8 किलोमीटर के मार्ग का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद उनसे 50 िकमी मार्ग का टोल वसूला जा रहा है। यह सरासर लूट होने का आरोप रूपेश वालके ने लगाया है। अमरावती-नागपुर महामार्ग क्र. 6 पर रहनेवाले नांदगांवपेठ टोलनाका पर कार्यरत कर्मचारी वरुड़ व मोर्शी तहसील के वाहन चालकों पर दबाव बनाकर सख्ती से टैक्स वसूली कर रहे हैं। जो नागरिक टैक्स देने से इंकार करते हैं, उनसे असभ्य बर्ताव किया जाता है। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की किए जाने और वरुड़-मोर्शी तहसील के वाहन चालकों को सहूलियत देने की मांग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की गई है।

Created On :   21 Oct 2021 12:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story