किसान व खेतिहर मजदूरों को बांटा अनाज

Food grains distributed to farmers and agricultural laborers
किसान व खेतिहर मजदूरों को बांटा अनाज
मदद किसान व खेतिहर मजदूरों को बांटा अनाज

डिजिटल डेस्क, मोर्शी। कोरोना के कारण विगत डेढ़ से दो साल की समयावधि में किसान, खेतीहर मजदूर तथा दिव्यांगों को अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वर्ष भी लगातार हुई बारिश के कारण किसानों के खेत की फसल नष्ट हुई। नुकसानग्रस्त किसानों को मुआवजा नहीं मिला तथा दिव्यांग विधवा महिलाओं को श्रावणबाल योजना जैसे उनके अधिकार का अनुदान नहीं मिला। ऐन दिवाली के सामने उनकी इस समस्या को देखते हुए नेर पिंगलाई के दिव्यांग, विधवा महिला, किसान व खेतीहर मजदूरों को समाजसेवी व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलसिंह चितोडिया ने अनाज किट का वितरण कर राहत दिलवायी। 100 परिवारों को अनाज का वितरण किया गया। 

Created On :   5 Nov 2021 12:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story