मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक महीने में जोड़े गए 23556 नाम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जिले के 14679 युवा मतदाता पहली बार कर सकेंगे मतदान मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक महीने में जोड़े गए 23556 नाम

डिजिटल डेस्क,शहडोल। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुरुवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसके अनुसार जिले में कुल 7 लाख 57 हजार 662 मतदाता हैं। जिसमें 3 लाख 88 हजार 383 पुरूष तथा 3 लाख 69 हजार 265 महिला एवं 14 टीजी मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद जो स्थिति बनी उसके अनुसार 18-19 वर्ष के 14 हजार 679 युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता सूची में एक महीने में 23 हजार 556 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में इस बार 42 हजार 105 नए नाम जोड़े गए हैं।

बदले नियमों का ऐसे होगा लाभ

जानकारी दी गई कि नाम जोडऩे व हटाने की प्रक्रिया चलती रहेगी। बदले नियमों के अनुसार वे लोग भी वोटिंग कर सकेंगे जिनके नाम जोड़े जाएंगे। पहले एक वर्ष में ही नाम जोड़े जाते थे, लेकिन अब हर चौथे महीने सूची जारी की जाती है। उदाहरण के लिए पहले एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद ही वोटिंग की पात्रता होती थी। यदि किसी का जन्म एक जनवरी के बाद यानि 2 जनवरी को हुआ तो उसे एक वर्ष का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब तीसरे महीने नाम जोड़े जाने से एक वर्ष का इंतजार नहीं करना पड़ता।

जिले में ऐसी है मतदाता व केंद्रों की स्थिति

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में तीन विधान सभा क्षेत्र में 960 मतदान केन्द्र हैं, जिनमें ब्यौहारी-83 में 347, जयसिंहनगर-84 में 298 व विधान सभा क्षेत्र जैतपुर-85 में 315 मतदान केन्द्र है।  
विधान सभा ब्यौहारी में मतदाता 270669, जिसमें 140123 पुरूष, 130542 महिलाएं तथा 4 टीजी, जयसिंहनगर में 244226 मतदाताओं में 124931 पुरूष, 119290 महिला, 5 टीजी, जैतपुर में 242767, 123329 पुरूष, 119433 महिला तथा 5 टीजी मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशन के मध्य 11486 पुरूष तथा 1263 महिलाए एवं 7 टीजी मतदाता जोड़े गये है।
 

Created On :   6 Jan 2023 11:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story