फरार पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालयीन कस्टडी में रवानगी

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मलकापुर फरार पांच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालयीन कस्टडी में रवानगी

डिजिटल डेस्क, मलकापुर : छह साल पहले दंगल के फरार पांच आरोपियों को शनिवार की दोपहर गिरफ्तार किया गया। मलकापुर न्यायालय ने न्यायालयीन कस्टडी में लेकर उक्त सभी आरोपियो को बुलढाणा रवाना किया गया है। मलकापुर परिसर के फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, ऐसे आदेश पुलिस निरीक्षक विजयसिंह राजपूत ने शहर पुलिस को दिए थे। उस अनुषंग से पुलिस उपनिरीक्षक सुखदेव भोरकडे के नेतृत्व में डी.बी दस्ते ने विगत दो दिनों से फरार आरोपी की खोज की मुहिम हाथ में ले रखी थी। उसी मुहिम में सन् २०१६ के विविध अपराधों में शामिल होकर फरार होने वाले शफिक खान इनायत खान (पठाण) उम्र ४७ ग्रामीण पुलिस थाने समीप, इमरान खान अयूब खान उम्र २५ अब्दुल हमीद चौक, सै.मोहसीन सै.अजिम उम्र २७ निवासी बारादरी किल्ला, शेख फिरोज शेख आदील (पटेल) उम्र ३७ निवासी इस्लामपुरा, शेख आसिफ शेख उस्मान उम्र ३२ निवासी ग्रामीण पुलिस थाना समीप मलकापुर ऐसे पांच फरार आरोपियों को शनिवार को दोपहर गिरफ्तार किया। उक्त सभी आरोपियों को मलकापुर न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने उन्हें न्यायालयीन कस्टडी में रखने के आदेश दिए हैं। उनकी रवानगी बुलढाणा करने की जानकारी पुलिस उपनिरीक्षक सुखदेव भोरकडे ने दी हैं।

Created On :   6 Dec 2022 1:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story