शहर डीबी पुलिस का दुपहिया जब्ती का अर्धशतक पूरा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
मलकापुर शहर डीबी पुलिस का दुपहिया जब्ती का अर्धशतक पूरा

डिजिटल डेस्क, मलकापुर. जिले में दुपहिया चोरी जाने की घटना बढ़ गई हैं, जिसे ध्यान में रखते जिला पुलिस अधीक्षक सारंग आवाड ने पुलिस अधिकारी को उक्त अपराध संबंधित जानकारी निकाल कर अपराध उजागर कर अपराध प्रतिबंधित करने संबंधित सूचना दी। 5 दिसम्बर को शकील रफीक शहा निवासी भुसावल ता भुसावल जि जलगांव ने मलकापुर शहर पुलिस थाने मेेें आकर शिकायत दर्ज कराई कि मलकापुर बसस्थानक के पीछे मंदिर के समीप से किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुपहिया क्रमांक एम एच 19 डब्ल्यु 6610 चोरी की, उक्त शिकायत पर से पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया। अपराध उजागर करने पु.नि.राजपुत ने डी.बी.दस्ते के स.पु. नि. भोरकडे एवं उनकी टीम को मार्गदर्शन किया।टीम ने अज्ञात चोर का पता लगाने बुलढाणा मार्ग पर स्थित वानखेडे पेट्रोल पंप समीप नाका बंदी कर वाहनों की जांच शुरु की। इस बीच चोरी की दुपहिया आरोपी समेत नजर आई, उससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तेजस संजय पोकले निवासी रोहिणखेड ता मोताला तथा रविद्र पांडुरंग बोरसे निवासी नेर ता जि धुले बताया जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया।

दो बार पी.सी.आर लेने पर उनसे चोरी किए 1 लाख 90 हजार के सात दुपहिया जब्त किए हैं जिसमें हीरो होन्डा कंपनी की काले रंग की दुपहिया क्र. एम 19 डब्ल्यु 6610, दुपहिया बिना क्रंमाक चेचिस नं MBlHAl0EE9HCl3269, दुपहिया क्र ए एस 01 ए डी 7812, प्लेजर प्लस दुपहिया बिना क्रमाक  चेचिस नं 06M16COO368 एव इंजिन नं 06M15M00221, दुपहिया क्रं एम एच 19 ए एफ 9865, सुझुकी कंपनी की नीले रंग सफेद पटटे बगैर नंबर दुपहिया, बजाज कंपनी की लाल टंकी होने वाली बगैर नंबर की दुपहिया जब्त  की। आज तक विविध अपराध में 50 दुपहिया जब्त किए गए हैं। उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बुलढाणा, अशोक थोरात अपर पुलिस अधीक्षक खामगांव, अभिनव त्यागी उपविभागीय पुलिस अधिकारी मलकापुर की सूचना एवं मार्गदर्शन में पु.थाने के प्रभारी अधिकारी विजयसिंह राजपुत एवं सुखदेव भोरकडे, पु.का आसिफ शेख,पु का प्रमोद राठोड, पु का ईश्वर वाघ, पुका गोपाल तारूलकर, पुका सलीम बरडे ने की हैं।

Created On :   11 Dec 2022 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story