महिला से छेड़खानी और जाति वाचक गाली गलौज

Molesting woman and abusing caste
महिला से छेड़खानी और जाति वाचक गाली गलौज
मलकापुर महिला से छेड़खानी और जाति वाचक गाली गलौज

डिजिटल डेस्क, मलकापुर. शहर पुलिस थाने की हद में आनेवाले धरणगांव में उधारी के ५०० रूपए की मांग कर ४० वर्षीय महिला का हाथ पकड़कर छेड़खानी कर जाति वाचक गाली गलौज करने की घटना घटी। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ एट्रॉसिटी एक्ट समेत छेड़खानी का अपराध दर्ज किया हैं। प्राप्त जानकारी के  अनुसार, धरणगांव निवासी श्रीमती मंगला सुरेश शेगोकार (४०) ने मुक्ताबाई वसंता सुशीर को उसके बेटे ने लिए ५०० रूपए मांगे। इस समय गजानन वसंत सुशीर उम्र २२, वसंता विश्वनाथ सुशीर ६१ ने गलत इरादे से उक्त महिला का हाथ पकड़कर उसके  साथ छेड़खानी की तथा वसंता सुशीर ने जाति वाचक गाली गलौज की। मामले में मंगला शेगोकार ने मलकापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने  वसंता सुशीर, मुक्ताबाई वसंत सुशीर, गजानन वसंत सुशीर के खिलाफ धारा ३५४, ३५४ अ,५०९, २९४, ५०६, ३४ भांदवी समेत विविध धाराओ तथा अनुसूचित जाति जनजाति कानून के तहत अपराध दर्ज किया हैं। आरोपी वसंता सुशीर, गजानन सुशीर इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय के सामने पेश करने पर उन्हें बुलढाणा न्यायालयीन कस्टडी में रवाना किया गया हैं। आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी अभिनव त्योगी कर रहे हैं।

Created On :   10 Oct 2022 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story