- एक लाख बाइकर्स किसान तिरंगा यात्रा में हो सकते हैं शामिल, मिली खुफिया जानकारी
- व्हाट्सएप की गोपनीयता नीति में बदलाव पर 21 को चर्चा करेगी संसदीय समिति
- महाराष्ट्र: अन्ना का दिल्ली अनशन रोकने में जुटी भाजपा, राज्य के पूर्व मंत्री को मिली मनाने की जिम्मेदारी
- इराक से आई फ्लाइट में दो यात्रियों की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने इराक एंबेसी को सूचना दी
- कैपिटल में हिंसा करने वाली रैली के पीछे ट्रंप समर्थकों का था हाथ
ग्वालियर: बर्ड फ्लू का नया स्ट्रेन अभी तक केवल जंगली पक्षियों में ही मिला है जिले में बर्ड फ्लू को लेकर विशेष सतर्कता

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिले में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग के अमले को पूरी तरह सतर्कता बरतने एवं निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उपसंचालक पशुपालन ने बर्ड फ्लू की स्ट्रेन H5N8 के बारे में भी जानकारी दी है। अभी तक ग्वालियर जिले में बर्ड फ्लू का कोई भी प्रकरण नहीं मिला है। उप संचालक पशुपालन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू का यह नया स्ट्रेन अभी तक केवल जंगली पक्षियों में ही पाया गया है। इस स्ट्रेन से ग्रसित कौआ, कबूतर, उल्लू, चील आदि के पंजे नीले पड़ जाते हैं। साथ ही आँख व नाख से अत्यधिक स्त्राव, चेहरे व गर्दन के हिस्से में सूजन आदि लक्षण भी पाए जाते हैं। अभी तक यह स्ट्रेन केवल जंगली पक्षियों में ही पाया गया है। पोल्ट्री में यह स्ट्रेन नहीं मिला है। उप संचालक पशु पालन विभाग के अनुसार मुर्गा-मुर्गी का माँस व अण्डे 70 डिग्री सेल्सियस पर अच्छी तरह पकाकर खाने से व्यक्ति को कोई खतरा नहीं रहता। उप संचालक पशुपालन ने बताया कि बर्ड फ्लू को ध्यान में रखकर पोल्ट्री फार्म से सेम्पल लेकर भोपाल स्थित NIHSAD लैब में जाँच के लिये भेजे जा रहे हैं। साथ ही पोल्ट्री फार्म में साफ-सफाई रखकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।