धार्मिक उत्सव के मद्देनजर आसमान को छू रही महंगाई, दालें एवं खाद्य तेल के दाम बढ़े

Inflation touching the sky in view of religious festival
धार्मिक उत्सव के मद्देनजर आसमान को छू रही महंगाई, दालें एवं खाद्य तेल के दाम बढ़े
महंगाई का असर धार्मिक उत्सव के मद्देनजर आसमान को छू रही महंगाई, दालें एवं खाद्य तेल के दाम बढ़े

डिजिटल डेस्क, मूर्तिजापुर, गौरव अग्रवाल| आगामी त्योहार, धार्मिक उत्सव के मद्देनजर महंगाई आसमान को छू रही है। कुछ ही दिनों पर अब दिवाली का सब से बड़ा त्योहार है। इस त्योहार के पर्व पर ही दालें एवं खाद्य तेल के दाम बढ़ गए है। जिससे आम नागरिकों की नींद उड़ गई है। पहले ही अतिवृष्टि के कारण फसलों की बर्बादी से किसान संकट में है। दूसरी ओर महंगाई की मार से आम जनता भी परेशान हो रही है। इस तरह कीमतों में आई उछाल से मूर्तिजापु तहसील की जनता में चिंता व्यक्त हो रही है। आगामी धार्मिक उत्सव और त्योहारों के पर्व पर फिर एक बार आम जनता महंगाई की मार को सह रही है।

दिवाली के पहले ही दालों की कींमतें आसमान को छू रही है। तुअर दाल के दाम बीते सप्ताह में ही चार से पांच रूपए प्रति किलों बढ़ गए है। साथ ही उड़द, चना दाल की कीमतों में भी उछाल आ गया है। वहीं खाद्य तेल के दामों में भी तेजी आ गई है। दालों की कीमतों का असर थोक बाजार समेत खुदरा बाजार पर दिखने लगा है। बीते सप्ताह तुअर दाल चार से पांच रूपए महंगी हो गई है। फिलहाल तुअर दाल की कीमत थोक बाजार में  ११० रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं खुदरा बाजार यही तुअर की दाल  १२५ से १३० रुपये प्रति किलो इतनी हो गई है। उड़द की दाल  ९७ ते १०० रुपए प्रति किलो से मिल रही थी लेकिन अब यही दाल  १०५ से ११० रुपए बेची जा रही है। इस तरह बढ़ती कीमतों का परिणाम आम जनता की जेब पर दिखाई दे रहा है। दालें एवं खाद्य तेल के दामों में हुई भारी वृध्दि के कारण इस साल की दिवाली पर आम जनता महंगाई का मार झेलने पर मजबुर हो गई है।

और बढ़ सकते हैं दाम

इस बार खरीप के मौसम में  अतिवृष्टि के कारण उड़द, मूंग की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। दूसरी ओर तुअर के उत्पादन में भी भारी कमी आ गई है। दिवाली के पर्व पर तुअर, उड़द और चना दालों की कीमतों में उछाल आ गया है। लेकिन जानकारों की माने तो दिवाली के पश्चात दालों की कीमतों में काफी उछाल आने के आसार है। दूसरी ओर रुपए की कीमत भी  गिर रही है और आशंका है कि खाद्य तेल की कीमत भी और बढ़ जाएगी।  इस तरह कीमतों में आई उछाल से मूर्तिजापु तहसील की जनता में चिंता व्यक्त हो रही है। 

Created On :   16 Oct 2022 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story