जेल में बंद बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर को मिला प्रमोशन, बाद में सुधारी गलती

Inspector Locked In Prison also got Promotion- Now Police Corrected Mistake
जेल में बंद बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर को मिला प्रमोशन, बाद में सुधारी गलती
जेल में बंद बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर को मिला प्रमोशन, बाद में सुधारी गलती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महिला पुलिस अधिकारी अश्विनी बिद्रे की हत्या के आरोप में जेल में बंद सीनियर इंस्पेक्टर अभय कुरुंदकर को भी गृह विभाग की लापरवाही के चलते प्रमोशन पाने वालों की सूची में शामिल कर लिया गया। 26 जून को जारी सूची में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) बनाए गए लोगों में कुरुंदकर का भी नाम था। लेकिन बाद में महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दी गई सफाई में कहा गया कि कुरुंदकर को बर्खास्त किया जा चुका है इसलिए प्रमोशन का सवाल ही नहीं उठता। उनका नाम गलती से सूची में रह गया।

महाराष्ट्र पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कुरुंदकर को संविधान की धारा 311 के तहत नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है। सूची में उनका नाम इसलिए रह गया क्योंकि वे उस तारीख को पदोन्नति के पात्र थे। लेकिन उनकी पदोन्नति का सवाल ही नहीं पैदा होता क्योंकि अब वे महाराष्ट्र पुलिस का हिस्सा नहीं हैं। तलोजा जेल में बंद कुरुंदकर का नाम 26 जून को जारी की गई सूची में एसीपी बनाए गए लोगों में 228वें नंबर पर और सेवा ज्येष्ठता सूची में 856 वां नंबर पर था।

प्रमोशन पाने वालों की सूची में कुरुंदकर का नाम देखकर कई लोगों को हैरानी हुई थी। कुरुंदकर पिछले साल दिसंबर महीने से तलोजा जेल में बंद है। उस पर महिला पुलिस अधिकारी बिद्रे की हत्या कर उसका शव टुकड़े टुकड़े कर साथियों की मदद से ठिकाने लगाने का आरोप है। कुरुंदकर ने कुछ दिनों पहले वकील के माध्यम से अलीबाग सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दी थी लेकिन सुनवाई से पहले उसे वापस ले ली। 

Created On :   29 Jun 2018 2:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story