- कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,849 नए केस, 155 लोगों की मौत
- लद्दाख: मोल्डो में भारत और चीन के बीच सैन्य कमांडरों के बीच वार्ता शुरू
- लखनऊ: आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस, CM योगी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- दक्षिण अफ्रीका ने सीरम इंस्टीट्यूट के कोविड-19 वैक्सीन को दी मंजूरी, भारत से करेगा आयात
- आज भारत-चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर 9वें दौर की वार्ता होगी
उत्तर प्रदेश: देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का हार्ट अटैक से निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

हाईलाइट
- देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह का निधन
- लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ली अंतिम सांस
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर से बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह (Janmejai Singh) का निधन हो गया। गुरुवार देर रात लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। जन्मेजय सिंह पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन गुरुवार रात हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।
Lucknow: Janmejai Singh (in file pic), BJP MLA from Sadar, Deoria passed away last night due to a heart attack. He was 75 years old. pic.twitter.com/gdnxXi5z7V
— ANI UP (@ANINewsUP) August 21, 2020
जन्मेजय सिंह विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होने देवरिया से लखनऊ आए थे। वो सदन की पहले दिन की कार्यवाही में ऑनलाइन शामिल हुए थे। करीब चार महीने पहले भी जन्मेजय सिंह को माइनर अटैक पड़ा था। गुरुवार रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो उनको लोहिया संस्थान रेफर कर दिया गया। यहां से डॉक्टरों ने कार्डियोलॉजी विभाग में उन्हें रेफर किया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह ने बताया, पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर विधायक के निधन पर दुख जताया है। सीएम योगी ने कहा, सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। भगवान से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें।
देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री जन्मेजय सिंह के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर शोक हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2020
श्री सिंह के निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता तथा जनता ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान दें।
ॐ शांति
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा, सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख के लिए हमेशा तत्पर रहते थे, उनके निधन से देवरिया जनपद और प्रदेश की राजनीति के साथ ही हमारी व्यक्तिगत क्षति भी है। दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि, वह दिवंगत आत्मा को चिर शांति व शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह के निधन की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। पार्टी में आप जैसे कर्मठ व निष्ठावान कार्यकर्ता की पूर्ति आने वाले कई सालों में नहीं हो सकती है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शांति, परिजनों व समर्थकों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।
जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई, 1945 को देवरिया में था। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है। उनके 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। जन्मेजय सिंह पहली बार 2000 में हुए उपचुनाव में बसपा के टिकट पर विधायक बने। 2002 में हुए आम चुनाव में सपा के शाकिर अली से हार गए थे।
2007 में वह बीजेपी में शामिल हुए। इसके बाद उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधानसभा के सदस्य रहे। जन्मेजय सिंह बीजेपी से लगातार दो बार देवरिया सदर विधानसभा सीट से विधायक रहे। 2012 में वे बसपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह को हराकर विधायक बने थे। 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को मात दी थी।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।