देश की सबसे युवा सांसद: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की लखनऊ में 8 जून को होगी सगाई

सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की लखनऊ में 8 जून को होगी सगाई
  • मछलीशहर सीट से सांसद हैं रिंकू की मंगेतर
  • तीन बार सांसद रह चुके हैं प्रिया के पिता तूफानी सरोज
  • सहेली ने कराई थी रिंकू से पहली मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई 8 जून को होने वाली है। दोनों नेता और प्लेयर की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रिया सरोज की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं जिनकी रिंकू से जान पहचान है। सहेली के पिता ने ही प्रिया की रिंकू से मुलाकात कराई थी। प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा महिला सांसद हैं। प्रिया जब लोकसभा के लिए चुनी गई थीं तो उनकी उम्र 25 साल 6 महीने और 12 दिन थी। 26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर संसदीय सीट से सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने बीपी सरोज को 35850 मतों के अंतर से हराया था। क्रिकेटर रिंकू की मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें सांसद प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। सरोज ने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में ग्रेजुएशन और नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। आपको बता दें क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद सरोज का इसी साल के शुरुआती महीने जनवरी में से रिश्ता तय हुआ था। दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जा रही है। प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। इस बार तूफानी सरोज केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए।

Created On :   1 Jun 2025 11:19 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story