मध्यप्रदेश: भोपाल में मिलेगा कश्मीर का अनुभव, बड़े तालाब में आज से 20 शिकारा नाव की होगी शुरुआत

भोपाल में मिलेगा कश्मीर का अनुभव, बड़े तालाब में आज से 20 शिकारा नाव की होगी शुरुआत
mp dpr - mp news, madhya pradesh news, madhya pradesh government news, mp government news, mp state news, एमपी न्यूज, एमपी खबरें, मध्यप्रदेश खबरें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। डल झील की तर्ज पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भोपाल में 20 शिकारा नाव की शुरुआत होगी। भोपाल में 20 शिकारा पहुंच गए। गुरुवार को बोट क्लब, भोपाल में इनका लोकार्पण होगा। इससे अब भोपाल ताल में शिकारे पर सैर का आनंद मिलेगा। भोपाल के बड़े तालाब में कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील की तर्ज पर शिकारा नाव का संचालन होगा।

इससे न केवल प्रदेश के जल-पर्यटन को राष्ट्रीय पटल पर एक नई पहचान देगी, बल्कि पर्यटकों के लिए प्रकृति के सानिध्य में सुकून के कुछ पल बिताने का एक जरिया भी बनेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में जल-पर्यटन (वॉटर टूरिज्म) को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना है। प्रदेश में पहली बार वृहद स्तर पर शिकारा नाव का संचालन होगा।

विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, इन सभी 20 शिकारों का निर्माण प्रदूषण रहित आधुनिक तकनीक से किया गया है। शिकारा नाव का फाइबर रीइन्फोर्स्ड पॉलीयूरिथेन और उच्च गुणवत्ता वाली नॉन-रिएक्टिव सामग्री से बनीं है, जो जल के साथ किसी भी प्रकार की रासायनिक क्रिया नहीं करती। इन्हें अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने बनाया है।

Created On :   5 Dec 2025 1:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story