- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- फडणवीस सरकार के विकास यात्रा पर...
Mumbai News: फडणवीस सरकार के विकास यात्रा पर प्रदर्शनी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम करेंगे उद्धाटन

- महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘ट्रांसफॉर्मिंग मुंबई, ट्रांसफॉर्मिंग महाराष्ट्र’
- शुक्रवार से तीन दिवसीय पोर्ट्रेट पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित
- प्रदर्शनी में प्रसिद्ध पोर्ट्रेट कलाकार भरत सिंह की 100 से अधिक कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी
Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘ट्रांसफॉर्मिंग मुंबई, ट्रांसफॉर्मिंग महाराष्ट्र’ शीर्षक की शुक्रवार से तीन दिवसीय पोर्ट्रेट पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित होगी। इस प्रदर्शनी में प्रसिद्ध पोर्ट्रेट कलाकार भरत सिंह की 100 से अधिक कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी में महाराष्ट्र में साल 2014 से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में हुई प्रगति, सुशासन और परिवर्तन की यात्रा को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। शुक्रवार को मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम कफ परेड स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में इस प्रदर्शनी का उद्धाटन करेंगे। इस मौके पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, प्रदेश के कौशल, रोजगार एवं नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढा और प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार उपस्थित रहेंगे।
कलाकार सिंह ने फडणवीस के विविध कार्यक्षेत्रों में योगदान, उनकी कार्यशैली, समाज कल्याण के प्रति उनकी दृष्टि और महाराष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका को बेहद रचनात्मक तरीके से उकेरा है। उन्होंने कहा कि मेरी कला का उद्देश्य हमेशा उन व्यक्तित्वों के कार्यों को जनता तक पहुंचाना है जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे मुख्यमंत्री के कार्यों और उनके व्यक्तित्व ने इस प्रदर्शनी के लिए प्रेरित किया। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित पीकॉक हॉल में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से शाम 7:30 बजे तक सभी नागरिकों के लिए खुली रहेगी। जिसमें कला प्रेमियों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और महाराष्ट्र के विकास मॉडल में रुचि रखने वाले लोग आकर प्रदर्शन देख सकेंगे।
Created On :   4 Dec 2025 9:58 PM IST













