- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने...
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की दीं शुभकामनाएं

By - Bhaskar Hindi |4 Dec 2025 8:16 PM IST
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष पहल पर मध्यप्रदेश में शुरू हुई चीता परियोजना ने भारत में वन्यजीव संरक्षण के नए अध्याय की शुरुआत की थी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में चीतों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। राज्य सरकार वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि पर सभी जीव सुरक्षित होंगे, यह राज्य सरकार का प्रण है।
इस खास दिन के अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कूनो अभयारण से चीता वीरा और उसके 2 शावकों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा।
Created On :   4 Dec 2025 8:16 PM IST
Next Story












