Panna News: सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित

सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित
कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देश पर जिले के किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के दृष्टिगत डबल लॉक केन्द्रवार कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Panna News: कलेक्टर ऊषा परमार के निर्देश पर जिले के किसानों को सुगमतापूर्वक उर्वरक वितरण के दृष्टिगत डबल लॉक केन्द्रवार कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ओण् पीण् तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित रूप से केन्द्रों पर उपस्थित रहकर समक्ष में किसानों को उर्वरक वितरण के लिए निर्देशित किया है। जिससे खाद की कालाबाजारी पर प्रभावी रोकथाम के साथ पात्र किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराया जा सके। बताया गया है कि अब तक उर्वरक वितरण में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं है।

सभी कृषकों से अपील की गई है कि अपनी कृषि जोत क्षमता अनुरूप और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर संबंधित डबल लॉक केन्द्र वितरण केन्द्रों से उर्वरक क्रय करें। किसी भी समस्या पर उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारी को अवगत कराएं।डबल लॉक केन्द्र देवेन्द्रनगर में कृषि विस्तार अधिकारी प्रहलाद बागरी, स्वदेश अहिरवार, बृजपुर प्रस्ता में देवेन्द्र सिंह, गुनौर में आर.टी. मण्डलोई, अमानगंज में राजीव द्विवेदी, पवई में पुष्पराज सिंह, रैपुरा में अकलेश चौहान तथा अजयगढ में दीपक मण्डलोई की ड्यूटी तय की गई है।


Created On :   4 Dec 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story