- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- हैदराबाद से पन्ना के लिए रवाना हुए...
Panna News: हैदराबाद से पन्ना के लिए रवाना हुए बंधक बनाये गये मजदूर, पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप के बाद कंस्ट्रक्शन साइट से बाहर निकल सके मजदूर

Panna News: हैदराबाद में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर तीन दिनों से बंधक बने चौदह मजदूर बुधवार को ट्रेन से मध्यप्रदेश के पन्ना जिला अंतर्गत रैपुरा स्थित अपने गृह ग्राम के लिए रवाना हो गये। पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू को जानकारी लगने के बाद उन्होंने हैदराबाद पुलिस से सम्पर्क किया था। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस रात लगभग 9 बजे मजदूरों तक पहुंची। कंस्ट्रक्शन साइट के मैनेजर और मजदूरों को लेकर नजदीकी थाने पहुंची जहां कंस्ट्रक्शन साइट का मैनेजर मजदूरों के एक माह की मजदूरी के पैसे देने के लिए तैयार हो गया। सभी मजदूर सुबह लगभग ग्यारह बजे अपना सामान लेकर कंस्ट्रक्शन साइट से अपने घर आने रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इस मदद के लिए मजदूरों ने पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू का धन्यवाद ज्ञापित किया है।
एम.आर. इंटरप्राइजेज के मनोज बंजारा समूह मध्य प्रदेश और गंगाराम समूह उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के बीच मामूली कहासुनी हुई। जिसके बाद हाथापाई हुई। इस दौरान श्री नारायण के प्रतिनिधि और बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों पर भी हमला किया गया। बाद में दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया उनकी काउंसलिंग की गई और मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया। कंपनी मनोज बंजारा और उनके समूह को बकाया भुगतान देने पर सहमत हो गई। मनोज बंजारा और उनके 14 सदस्य कल सुबह अपने गृहनगर के लिए रवाना होंगे। उन्हें एक महीने का वेतन भी दिया जाएगा।
Created On :   4 Dec 2025 11:52 AM IST














