Air Pollution: दिल्ली में लोग वायु प्रदूषण से परेशान, अक्षरधाम-आनंद विहार इलाके की हालत खराब, जानें कहां कितना AQI?

दिल्ली में लोग वायु प्रदूषण से परेशान, अक्षरधाम-आनंद विहार इलाके की हालत खराब, जानें कहां कितना AQI?
दिल्ली वालों को अब भी वायु प्रदूषण से राहत नहीं मिली है। कई इलाकों में एक्यूआई अब भी 300 पार दर्ज किया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार (5 दिसंबर) सुबह हवा की गुणवत्ता में कुछ खास सुधार नहीं आया है। अक्षरधाम इलाके में एक्यूआई 348 दर्ज किया गया है। वहीं, आनंद विहार के भी हाल कुछ ठीक नहीं हैं। बीते कई दिनों से बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों को मुश्किल में डाल रखा है। मालूम हो कि, बढ़ते एक्यूआई का यह मुद्दा संसद पहुंच गया है। शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर सरकार से मौजूदा स्थिति पर गौर करने की मांग कर रहे हैं।

अक्षरधाम इलाके में वायु प्रदूषण की क्या स्थिति?

CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक, अक्षरधाम इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 348 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

आनंद विहार के क्या हाल?

आनंद विहार इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 348 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है। यह जानकारी CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के मुताबिक के ओर से दी गई है।

इंडिया गेट के पास एक्यूआई कितना?

इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार आया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, इस इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 267 है, जिसे 'खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

यह भी पढ़े -'चर्चा के लिए तैयार थी सरकार', सदन की कार्यवाही बाधित करने पर BJP का प्रहार, सांसद बोले- विपक्ष ने दो दिन बर्बाद किए...

Created On :   5 Dec 2025 8:36 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story