Putin's India Visit: महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि देने से लेकर पीएम संग अहम चर्चाओं तक...भारत में राष्ट्रपति पुतिन का आज का शड्यूल टाइट

महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि देने से लेकर पीएम संग अहम चर्चाओं तक...भारत में राष्ट्रपति पुतिन का आज का शड्यूल टाइट
भारत में राष्ट्रपति पुतिन का आज दूसरा दिन है। बता दें, प्रेसिडेंट का आज का शेड्यूल बेहत टाइट है। वह भारत की राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात कर महात्मा गांधी पर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसी के साथ वह पीएम मोदी के साथ कई अहम बैठकों में भी शामिल होंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) गुरुवार (4 दिसंबर) शाम दो दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली एयपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया। कल पीएम के साथ रात्रिभोज करने के बाद प्रेसिडेंट का आज (5 दिसंबर) का शड्यूल काफी टाइट रहने वाला है। तो चलिए जानते हैं पुतिन आज क्या-क्या करेंगे?

भारत में आज क्या करेंगे पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति की यात्रा से संबंध रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुतिन का औपचारिक स्वागत शुक्रवार को किया जाएगा। सुबह 11 बजे वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पुतिन राजघाट जा कर महात्मा गांधी स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी हैदराबाद हाउस में रूसी राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज की मेजबानी भी करेंगे। साथ ही, कई अहम मुद्दों पर बातचीत भी होगी। 23वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन का भी आयोजन आज ही किया गया है। शिखर वार्ता के पश्चात पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे।

पीएम ने पुतिन को भेंट की गीता

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गीता की एक कॉपी रूसी भाषा में भेंट की। इसी के साथ पीएम ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा की अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करके बहुत खुशी हुई। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार है। भारत-रूस दोस्ती पुरानी और भरोसेमंद है जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

Created On :   5 Dec 2025 9:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story